ePaper

सरायकेला में बेहोश मिले जमशेदपुर के कपड़ा व्यापारी की टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत, डॉक्टरों ने बतायी ये वजह

Updated at : 31 Jul 2021 4:54 PM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला में बेहोश मिले जमशेदपुर के कपड़ा व्यापारी की टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत, डॉक्टरों ने बतायी ये वजह

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : झारखंड के सरायकेला जिले के भोलाडीह गांव में बेहोश मिले साकची के कपड़ा व्यापारी अमरजीत सिंह (41 वर्ष) की टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत हो गयी. डॉक्टरों के अनुसार जहर खाने से उनके मल्टीऑर्गन फेल हो गये थे.

विज्ञापन

Jharkhand News, जमशेदपुर न्यूज : झारखंड के सरायकेला जिले के भोलाडीह गांव में बेहोश मिले साकची के कपड़ा व्यापारी अमरजीत सिंह (41 वर्ष) की टाटा मोटर्स अस्पताल में मौत हो गयी. डॉक्टरों के अनुसार जहर खाने से उनके मल्टीऑर्गन फेल हो गये थे.

मृतक अमरजीत सिंह गोलमुरी की रिफ्यूजी कॉलोनी के रहने वाले थे. साकची बाजार में गुरमीत क्लॉथ नामक इनकी दुकान है. 17 जुलाई को बेहोशी की अवस्था में वे सरायकेला के भोलाडीह गांव में गिरे हुए मिले थे. उसके बाद उन्हें पहले सरायकेला के सदर अस्पताल फिर टीएमएच के एचडीयू में भर्ती कराया गया था. जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हें कोलकाता के सीएमआरआई अस्पताल रेफर किया गया था. जहां मल्टीऑर्गन फेल होने के बाद शुक्रवार की रात को कोलकाता से जमशेदपुर लेकर परिजन पहुंचे थे, जहां उन्हें टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

Also Read: नक्सलियों के खिलाफ चतरा पुलिस को मिली सफलता, हथियार के साथ लेवी वसूलने वाला राजेंद्र गंझू गिरफ्तार

शुक्रवार की रात को ही इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गयी. मृतक के भाई ने बताया कि जहर पीने के कारण उनके शरीर के मल्टीऑर्गन फेल हो चुके थे. जिस कारण उन्हें कोलकाता के अस्पताल के डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया था. गौरतलब है कि अमरजीत सिंह 16 जुलाई को बाइक से अपने निजी काम से सरायकेला गये थे. उसके बाद वे घर नहीं लौटे थे. शुक्रवार की देर रात तक जब अमरजीत घर नहीं पहुंचे तो परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की.

Also Read: धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत मामले में जांच में आयी तेजी, रणधीर वर्मा चौक पहुंचे SIT के अधिकारी

देर रात तक खोजबीन करने के बाद भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली थी. वहीं 17 जुलाई की सुबह सदर अस्पताल से उनके परिवार के लोगों के पास फोन आया और घटना की पूरी जानकारी दी गयी, जिसके बाद परिवार के लोग आनन-फानन में सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे और उन्हें टीएमएच में भर्ती कराया. सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया था कि अमरजीत की गाड़ी के पास एक जहर की शीशी पड़ी थी और यह मामला विषपान का लग रहा है. सांस धीमी गति से चलने के कारण उन्हें फौरन सदर अस्पताल से टीएमएच में भर्ती कराया गया था.

Also Read: झारखंड में मूसलाधार बारिश से गिरा खपरैल घर, दो भाइयों की मौत, घायल मां-पिता का चल रहा इलाज, मां की हालत नाजुक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola