ePaper

झारखंड में मूसलाधार बारिश से गिरा खपरैल घर, दो भाइयों की मौत, घायल मां-पिता का चल रहा इलाज, मां की हालत नाजुक

Updated at : 31 Jul 2021 2:42 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में मूसलाधार बारिश से गिरा खपरैल घर, दो भाइयों की मौत, घायल मां-पिता का चल रहा इलाज, मां की हालत नाजुक

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड में लगातार हो रही बारिश (rain in jharkhand) से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लातेहार में खपरैल घर गिर जाने से दो भाइयों की मौत (death) हो गयी, जबिक मां-पिता घायल हो गये हैं. मां की हालत नाजुक है.

विज्ञापन

Jharkhand News, लातेहार न्यूज (चंद्रप्रकाश सिंह) : झारखंड में लगातार हो रही बारिश (rain in jharkhand) से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. लातेहार में खपरैल घर गिर जाने से दो भाइयों की मौत (death) हो गयी, जबिक मां-पिता घायल हो गये हैं. मां की हालत नाजुक है.

झारखंड के लातेहार जिले में 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश (torrential rain in latehar) के कारण सदर थाना क्षेत्र की पेशरार पंचायत के कुलगड़ा गांव निवासी रामसहाय उरांव का खपरैल घर (tile house) गिर जाने से दो बेटों की मौत हो गई, जबकि राम सहाय उरांव और उसकी पत्नी चिंता देवी घायल हैं, जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

Also Read: धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत मामले में जांच में आयी तेजी, रणधीर वर्मा चौक पहुंचे SIT के अधिकारी

मृतकों में शंकर उरांव (10 वर्ष) व मोनुवा उरांव (8 वर्ष) शामिल हैं, जबकि राम सहाय उरांव (41 वर्ष) और उसकी पत्नी चिंता देवी (38 वर्ष) घायल हैं. जिनका इलाज सदर अस्पताल (Sadar Hospital latehar) में चल रहा है. ये घटना देर रात 1.30 बजे की है. घायल चिंता देवी की स्थिति नाजुक बनी हुई है. आपको बता दें कि राम सहाय उरांव के चार बच्चे हैं, जिसमें दो को हल्की चोट लगी है.

Also Read: रांची में हो रही लगातार बारिश, स्वर्णरेखा नदी में बहे शख्स की खोजबीन में जुटी NDRF की टीम

आपको बता दें कि लगातार बारिश से जहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है, वहीं मिट्टी के मकान क्षतिग्रस्त हो गये हैं. जानमाल का भी नुकसान हुआ है. इस बीच लातेहार में बारिश से घर ढहने के कारण दो भाइयों की जान चली गयी और मां-पिता को गंभीर चोटें आयीं हैं. इसमें मां की हालत नाजुक है.

Also Read: झारखंड में सांप काटने से हॉकी खिलाड़ी की मौत, सड़क के अभाव में समय पर नहीं हो सका इलाज

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola