ePaper

झारखंड: जमशेदपुर के युनाइटेड क्लब के कर्मियों को 20 फीसदी बोनस, अधिकतम 56,075 रुपये

Updated at : 30 Sep 2023 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: जमशेदपुर के युनाइटेड क्लब के कर्मियों को 20 फीसदी बोनस, अधिकतम 56,075 रुपये

जमशेदपुर के युनाइटेड क्लब के कर्मियों को 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इस समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर हुआ. अधिकतम बोनस 56, 075 रुपये और न्यूनतम बोनस 24, 367 रुपये मिलेगा. अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में बोनस की राशि भेज दी जायेगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर, अशोक झा: युनाइटेड क्लब के कर्मचारियों के लिए बोनस समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर हुआ. द यूनाइटेड क्लब प्रबंधन और कैंटीन होटल रेस्टोरेंट वर्कर्स यूनियन के बीच 20 फीसदी बोनस पर सहमति बनी. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम बोनस 56, 075 रुपये और न्यूनतम बोनस 24, 367 रुपये मिलेगा. अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में बोनस की राशि भेज दी जायेगी. पिछले साल भी कर्मियों को 20 प्रतिशत बोनस के तहत अधिकतम 52, 944 रुपये और न्यूनतम 29304 रुपये मिले थे. बोनस समझौते पर युनाइटेड क्लब के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट जय सिंह पांडा, वाइस प्रेसिडेंट नीरज कुमार सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट दीपांकर दासगुप्ता, महासचिव कुमार गोपाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, स्टाफ रिप्रेजेंटेटिव दीपक कुमार मुखर्जी, राधेश्याम भगत, माधव हरपाल ने हस्ताक्षर किए.

अक्टूबर के पहले सप्ताह में मिल जाएगी राशि

जमशेदपुर के युनाइटेड क्लब के कर्मियों को 20 फीसदी बोनस मिलेगा. इस समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर हुआ. अधिकतम बोनस 56, 075 रुपये और न्यूनतम बोनस 24, 367 रुपये मिलेगा. 80 कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा. अक्टूबर के पहले सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में बोनस की राशि भेज दी जायेगी.

Also Read: झारखंड: शूटर तारा शाहदेव धर्म परिवर्तन मामले में रंजीत सिंह कोहली समेत तीन आरोपी सीबीआई की अदालत से दोषी करार

बोनस समझौते का लाभ 80 कर्मचारियों को

बोनस की राशि अक्तूबर के पहले सप्ताह में कर्मचारियों के बैंक एकाउंट में भेज दी जायेगी. बोनस समझौते का लाभ क्लब के करीब 80 कर्मचारियों को मिलेगा. बोनस समझौते पर युनाइटेड क्लब के अध्यक्ष चाणक्य चौधरी, वाइस प्रेसिडेंट पीयूष गुप्ता, वाइस प्रेसिडेंट जय सिंह पांडा, वाइस प्रेसिडेंट नीरज कुमार सिन्हा, वाइस प्रेसिडेंट दीपांकर दासगुप्ता, महासचिव कुमार गोपाल, कोषाध्यक्ष मनीष कुमार श्रीवास्तव और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, डिप्टी प्रेसिडेंट बीके डिंडा, महासचिव ददन सिंह, स्टाफ रिप्रेजेंटेटिव दीपक कुमार मुखर्जी, राधेश्याम भगत, माधव हरपाल ने हस्ताक्षर किए.

Also Read: झारखंड: पानी के तेज बहाव में फंसीं दो छात्राएं, सीआरपीएफ के जवानों ने ग्रामीणों की मदद से ऐसे सुरक्षित निकाला

पिछले साल भी मिला था 20 प्रतिशत बोनस

गवाह में कमेटी मेंबर देवी प्रसाद पंठाला, स्टाफ रिप्रेजेंटेटिव राजू सोना और महाप्रबंधक मोहम्मद परवेज थे. पिछले साल भी कर्मियों को 20 प्रतिशत बोनस के तहत अधिकतम 52, 944 रुपये और न्यूनतम 29304 रुपये मिले थे.

Also Read: आजसू पार्टी महाधिवेशन: स्थानीय नीति के बहाने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर सुदेश महतो ने साधा निशाना

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola