ePaper

IPL Points Table 2023: मुंबई की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें कौन है टॉप पर

Updated at : 04 May 2023 8:23 AM (IST)
विज्ञापन
IPL Points Table 2023: मुंबई की धमाकेदार जीत के बाद प्वाइंट्स टेबल में हुआ बड़ा फेरबदल, जानें कौन है टॉप पर

IPL 2023: मुंबई इंडियंस की पंजाब किंग्स पर धमाकेदार जीत के साथ आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. मुंबई की टीम अब 10 अंकों के साथ 6ठें पायदान पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब की टीम एक पायदान निचे खिसक गई है.

विज्ञापन

IPL 2023 Points Table: आईपीएल 2023 के 46वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 6 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 215 रनों का लक्ष्य मिला था. जवाब में टीम ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 216 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. इसी के साथ आईपीएल 2023 की प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव देखने को मिला. इस जीत बाद मुंबई की टीम छठे स्थान पर पहुंच गई है तो वहीं पंजाब की टीम एक पायदान निचे खिसक गई है. तो चलिए जानते हैं प्वाइंट्स टेबल में क्या है बाकी टीमों का हाल.

मुंबई इंडियंस प्वाइंटेस टेबल में छठे नंबर पर पहुंची

पंजाब पर जीत के बाद मुंबई इंडियंस आईपीएल प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है. जबकि पंजाब किंग्स की टीम सातवें नंबर खिसक गई है. हालांकि, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 10-10 प्वाइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण रोहित शर्मा की टीम छठे नंबर पर काबिज है. वहीं, दिन का पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था. यह मैच बारिश की भेंट चढ़ा जिस वजह से दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले.

undefined
गुजरात टाइटंस टॉप पर बरकरार

फिलहाल गत चैंपियन गुजरात टाइटंस 12 प्वाइंट्स के साथ टॉप पर बनी हुई है. जबकि दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम काबिज है. वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे नंबर पर है. लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के 11-11 प्वाइंट्स हैं. इसके अलावा चौथे, पांचवें, छठे और सातवें नंबर पर क्रमशः राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की टीम काबिज है. राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के 10-10 प्वाइंट्स हैं.

वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स प्वाइंट्स टेबल में आठवें नंबर पर है. जबकि इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद नौवें और दिल्ली कैपिटल्स दसवें नंबर पर काबिज है. कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के 6-6 प्वाइंट्स हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola