LSG vs PBKS: पंजाब के खिलाफ मैच में केएल राहुल के स्‍ट्राइक रेट पर होगी सभी की नजरें, धवन कर सकते हैं वापसी

Published by : Agency Updated At : 27 Apr 2023 5:03 PM

विज्ञापन

LSG vs PBKS: आईपीएल 2023 का 38वां मुकाबला शुक्रवार (28 अप्रैल) को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मोहाली के बिंद्रा स्‍टेडियम में खेला जाएगा. प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मैच काफी अहम होगा.

विज्ञापन

LSG vs PBKS, IPL 2023: केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम शुक्रवार (28 अप्रैल) को आईपीएल 2023 के 38वें मुकाबले में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच मोहाली के बिंद्रा स्‍टेडियम में खेला जाएगा. पंजाब के खिलाफ के अहम मुकाबले में लखनऊ को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी. दोनों टीमों ने 7 में से चार मैच जीते हैं और कठिन होती जा रही प्लेआफ की दौड़ में अब हर मैच महत्वपूर्ण हो गया है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है.

राहुल के स्‍ट्राइक रेट पर होगी सभी की नजरें

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 136 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारने के बाद कप्तान केएल राहुल का स्ट्राइक रेट चर्चा का विषय बना हुआ है. राहुल का स्ट्राइक रेट अभी तक 113.91 रहा है, लेकिन वह इससे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं. इस सीजन में पीसीए स्टेडियम पर अभी तक 200 रन नहीं बन सके हैं लेकिन पिच लखनऊ की तुलना में बेहतर है. तेज गेंदबाज मार्क वुड की गैर मौजूदगी में लखनऊ का गेंदबाजी आक्रमण कमजोर हुआ है. वुड 15 अप्रैल के बाद से एक भी मैच नहीं खेल सके हैं और टीम को उनकी जल्दी वापसी की उम्मीद है. वुड तीन मैच नहीं खेलने के बावजूद उनके लिये सर्वाधिक विकेट ले चुके हैं.

शिखर धवन कर सकते हैं वापसी

दूसरी ओर पंजाब किंग्स पिछले दो मैच हारने के बाद वापसी की कोशिश में होगी. नियमित कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके लेकिन इस मैच में वापसी कर सकते हैं. पंजाब ने अपनी गलतियों से कुछ मैच गंवाये हैं लेकिन अब कोई जोखिम नहीं लेना चाहेगी. शीर्षक्रम पर प्रभसिमरन सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को टिककर खेलना होगा जबकि लियाम लिविंगस्टोन अभी तक अपनी लय में नहीं दिखे हैं. कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे. अर्शदीप सिंह नयी और पुरानी दोनों गेंद से प्रभावी रहे हैं. टीम को अब कैगिसो रबाडा और नाथन एलिस में से एक को चुनना होगा जो आसान नहीं है .

LSG vs PBKS मैच की संभावित प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैट शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, हरप्रीत बराड़, नाथन एलिस / सिकंदर रजा, कागिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह.

लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डि कॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, रवि बिश्नोई, मार्क वुड, आवेश खान, जयदेव उनादकट/अमित मिश्रा.

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola