ePaper

DC vs GT Dream 11: दिल्ली और गुजरात के ये खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

Updated at : 04 Apr 2023 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
DC vs GT Dream 11: दिल्ली और गुजरात के ये खिलाड़ी बनाएंगे आपको मालामाल! यहां देखिए बेस्ट ड्रीम11 टीम

आईपीएल 2023 के सातवें मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेविर वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज (4 अप्रैल) को खेला जाएगा.

विज्ञापन

IPL 2023, DC vs GT Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 के सातवें मुकाबले में हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस का मुकाबला डेविर वॉर्नर की दिल्ली कैपिटल्स से होगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला आज (4 अप्रैल) को खेला जाएगा. एक ओर हार्दिक पांड्या की टीम ने इस सीजन में चेन्नई को पहले मुकाबले में हराकर जीत से के साथ आगाज किया है. वहीं दिल्ली कैपिटल्स को पहले मैच में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे मे गुजरात अपने जीत के लय को बरकरार रखने तो वहीं दिल्ली अपनी पहली जीत के इरादे से उतरेगी. दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. ऐसे में आइए जानते हैं इस मुकाबले के लिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम में आप किन खिलाड़ियों पर दांव लगा सकते हैं.

जीत का लय बरकरार रखने उतरेगी गुजरात टाइंट्स

आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस ने शानदार तरीके से अपने सफर का आगाज किया है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स को मात दी थी. गुजरात अभी शानदार फॉर्म में चल रही है ऐसे में दिल्ली के खिलाफ टीम अपने जीत के लय को बरकरार रखने उतरेगी. वहीं दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स की टीम को पहले मुकाबले में लखनऊ के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में दिल्ली की टीम इस मैच को जीतकर इस लीग में अपना पहला मुकाबला जीतने के इरादे से उतरेगी.

पिच रिपोर्ट

दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैदान पर बल्लेबाजों को काफी फायदा हो सकता है. हालांकि शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है. हालांकि मैच में ओस भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. ऐसे में इस मैच में चेज करने वाली टीम को फायदा हो सकता है.

Also Read: CSK vs LSG, IPL 2023: अपने होम ग्राउंड पर सीएसके ने लखनऊ को 12 रन से हराया, दर्ज की पहली जीत, देखें तस्वीरें
ऐसी हो सकती है आपकी ड्रीम 11 टीम

कप्तान –  शुभमन गिल

उपकप्तान- राशिद खान

विकेटकीपर- सरफराज खान, ऋद्धिमान साहा

बल्लेबाज – डेविड वॉर्नर, राइली रूसो

ऑलराउंडर – हार्दिक पांड्या, मिचेश मार्श, राहुल तेवतिया

गेंदबाज- मोहम्मद शमी, खलील अहमद, अल्जारी जोसेफ

क्या हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग 11: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, मिशेल मार्श, राइली रूसो, सरफराज खान (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, खलील अहमद, मुकेश कुमार.

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग 11: रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, ओडियन स्मिथ/मैथ्यू वेड, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल, अल्जारी जोसेफ

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola