CSK vs KKR Dream 11: चेन्नई और दिल्ली के ये खिलाड़ी आपको बनाएंगे करोड़पति! यहां देखें बेस्ट ड्रीम11 टीम

Published by : Saurav kumar Updated At : 14 May 2023 7:08 AM

विज्ञापन

आईपीएल 2023 में आज (14 मई) डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नऊ सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के होमग्राउंड एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

CSK vs KKR Dream 11 Prediction: आईपीएल 2023 में आज (14 मई) डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नऊ सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होगी. दोनों टीमों के बीच यह मैच चेन्नई के होमग्राउंड एम चिंदबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. एक ओर चेन्नई की टीम को पिछले मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार जीत मिली थी. वहीं कोलकाता को पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था. ऐसे में इस मैच में चेन्नई जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी. वहीं केकेआर इस मैच में वापसी के इराद से उतरेगी. वहीं इस मैच से पहले यहां जानिए क्या हो सकती है ड्रीम 11 की बेस्ट टीम.

पिच रिपोर्ट

चेन्नई की एम ए चिंदबरम क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबजों को यहां खूब फायदा मिलता है. लेकिन इससे साथ साथ यहां स्पिनर भी अच्छी गेंदबाजी करते हैं. इस पिच पर जमकर रन भी बनते हैं. ऐसे में टीमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.

कब और कहां देखें लाइव?

चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का 61वां मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. वहीं, टॉस का समय 30 मिनट पहले यानि 7 बजे होगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियो सिनेमा’ एप पर उपलब्ध रहेगी. इस एप पर आप फ्री में यह मुकाबला देख सकते हैं. यहां आप 10 अलग-अलग भाषाओं में मैच का आनंद ले सकते हैं.

चेन्नई और कोलकाता की बेस्ट ड्रीम 11 टीम

विकेटकीपर: रहमानुल्लाह गुरबाज, डेवोन कॉनवे

बल्लेबाज: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), जेसन रॉय, नितीश राणा

ऑलराउंडर: आंद्रे रसेल (उपकप्तान), मोइन अली, रवींद्र जडेजा

गेंदबाज: महेश तीक्षणा, वरुण चक्रवर्ती, मथीशा पथिराना

चेन्नई और कोलकाता की संभावित प्लेइंग 11

चेन्नई सुपर किंग्स:  रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, मोइन अली, एमएस धोनी, दीपक चाहर, महेश ठीकशाना, मथीशा पथिराना

कोलकाता नाइट राइडर्स: जेसन रॉय, रहमानुल्लाह गुरबाज, वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शार्दुल ठाकुर, अनुकुल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Also Read: SRH vs LSG: दर्शकों के हंगामें के कारण रोकना पड़ा मैच, आवेश खान की गेंद पर हुआ यह पूरा बवाल

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola