ePaper

T20 World Cup: दिनेश कार्तिक को मोहम्मद शमी ने किया क्लीन बोल्ड, नेट प्रैक्टिस का यह वीडियो वायरल

Updated at : 17 Oct 2022 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
T20 World Cup: दिनेश कार्तिक को मोहम्मद शमी ने किया क्लीन बोल्ड, नेट प्रैक्टिस का यह वीडियो वायरल

Rajkot: Indian batsman Dinesh Karthik plays a shot during the 4th T20 cricket match between India and South Africa, at Saurashtra Cricket Association Stadium, in Rajkot, Friday, June 17, 2022. (PTI Photo/Kunal Patil)(PTI06_17_2022_000255B)

भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है. टीम लगातार अभ्यास भी कर रही है. सोमवार को भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वार्म अप मैच खेलना है. इससे पहले मोहम्मद शमी को नेट पर अभ्यास करते देखा गया. उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर दिया.

विज्ञापन

भारत टी 20 वर्ल्ड कप 2022 में जसप्रीत बुमराह की सेवाओं से वंचित हो गया है, क्योंकि टीम इंडिया का यह स्टार गेंदबाज चोटिल है. बुमराह की जगह बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया है. तेज गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुका है और गाबा में भारतीय टीम में शामिल हो गया है. टीम इंडिया सोमवार को गत चैंपियन और मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 विश्व कप के अभ्यास मैच में भाग लेने के लिए पूरी तरह तैयार है.

मोहम्मद शमी ने नेट पर बहाया पसीना

मैच से पहले मोहम्मद शमी को भारतीय टीम के साथ गाबा में नेट पर अभ्यास करते हुए देखा गया, जहां उन्होंने दिनेश कार्तिक को क्लीन बोल्ड कर दिया. शमी टी20 विश्व कप के लिए गणना में नहीं थे, क्योंकि उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में 2021 विश्व कप के बाद से इस प्रारूप में एक भी मैच नहीं खेला है. फिर भी उन्हें टूर्नामेंट के लिए एक रिजर्व के रूप में नामित किया गया था और दीपक चाहर के चोटिल होने के बाद अनुभवी तेज गेंदबाज को बुमराह के प्रतिस्थापन के रूप में टीम में शामिल किया गया.

Also Read: T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक को अधिक मौका देना चाहते हैं रोहित शर्मा, जानें क्या बोले कप्तान
भारत दो वार्म अप मैच खेल चुका है

रविवार को, उन्हें नेट्स पर देखा गया, जो एरोन फिंच की टीम के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए तैयार थे. उन्हें भारत के बल्लेबाज कार्तिक को गेंदबाजी करते देखा गया, जिसे उन्होंने आउट कर दिया. अनुभवी क्रिकेटर स्कूप शॉट खेलते दिख रहे थे और गेंद सीधा स्टंप्स से जा टकरायी. हर्षल पटेल और युजवेंद्र चहल भी नेट्स पर कार्तिक को गेंदबाजी करते दिखे. भारत ऑस्ट्रेलिया पहुंचने पर पहले ही दो अभ्यास मैच खेल चुका है.

पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को पहला मुकाबला

भारत बाद में 19 अक्टूबर को उसी स्थान पर अपने आखिरी और अंतिम वार्म अप मुकाबले में न्यूजीलैंड से भिड़ेगा. भारत अपने 2022 टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 23 अक्टूबर को प्रतिष्ठित मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में करेगा. मेन इन ब्लू इस मैच में पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हार का बदला भी चुकता करना चाहेगा, जिसके बाद विराट कोहली ने टी20 की कप्तानी छोड़ी थी.

Also Read: T20 World Cup 2022: दिनेश कार्तिक या ऋषभ पंत? एडम गिलक्रिस्ट ने बताया किसे मिलनी चाहिए प्लेइंग XI में जगह

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola