T20 World Cup: भारत और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वार्म-अप मैच आज, विराट और राहुल भी खेलेंगे

टी20 विश्व कप खेलने ऑस्ट्रेलिया गई भारतीय टीम आज (13 अक्टूबर) दूसरे वॉर्म-अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया से एक बार फिर भिडे़गी. टीम इंडिया ने पहले वॉर्म-अप मैच में वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था. यह मैच पर्थ में भारतीय समयनुसार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा.
ICC T20 World Cup 2022: भारतीय टीम वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया (India vs Western Australia) के खिलाफ आज अपना दूसरा और आखरी वार्म-अप मैच खेलेगी. यह वार्म-अप मैच पर्थ में भारतीय समयनुसार सुबह 11 बजे से खेला जाएगा. इसके बाद टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप के तहत खेले जाने वाले दो और अभ्यास मैच खेलेगी. ये वार्म-अप मैच भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया के पिच कंडीशन, मौसम और माहौल में खुद को ढालने के लिए ये मैच महत्वपूर्ण होंगे.
पहले वार्म-अप मैच में भारतीय टीम का टॉप आर्डर अच्छा नहीं दिखा था. कप्तान रोहित शर्मा के साथ लेफ्टि कंबिनेशन के तहत पंत ओपनिंग करने उतरे थे लेकिन ये जोड़ी संघर्ष करती दिखी. रोहित शर्मा 3 रन बनाकर तो वहीं काफी स्ट्रगल करने के बाद पंत भी 9 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में इस मैच में भारतीय टीम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं. पहले वार्म-अप से बाहर रहे विराट कोहली और केएल राहुल इस मैच में खेल सकते हैं. हालांकि, पहले वार्म-अप मैच में भारत ने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया को 13 रनों से हराया था. इस मैच के हीरो रहे बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और गेंदबाज अर्शदीप सिंह, जिन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलायी थी.
Also Read: T20 World Cup के लिए मोहम्मद शमी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, टीम में लेंगे बुमराह की जगह
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हूडा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह
आपको बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आगाज 16 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुकी है और अभ्यास मैच खेल रही हैं. वहीं, भारतीय टीम इस बड़े टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से अपने अभियान की शुरूआत करेगी. भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप खिताब के प्रबल दावेदार मानी जा रही. ऐसे में भारतीय क्रिकेट फैंस को टीम इंडिया से काफी उम्मीदें होंगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




