ePaper

Winter Care Tips: रजाई में मुंह ढक कर सो रहे हैं तो हो जाएं सावधान, हो जाएंगी ये गंभीर बीमारियां

Updated at : 17 Dec 2024 10:11 PM (IST)
विज्ञापन
Winter Care Tips

रजाई के अंदर मुंह ढक कर सोने से बचें

Winter Care Tips: कुछ लोग रजाई के अंदर मुंह ढक कर सोते हैं. ऐसे सोने से ठंड से राहत तो मिल जाती है. लेकिन कई बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं.

विज्ञापन

Winter Care Tips: सर्दियों के मौसम में ठंड से बचने के लिए दिन में अलाव, रूम हीटर, अंगीठी आदि का इस्तेमाल तो कर सकते हैं. लेकिन सोते समय हमारे पास एक ही विकल्प रजाई होता है. इसको ओढ़ने से ठंड न के बराबर लगती है. हालांकि कुछ लोग रजाई के अंदर मुंह ढक कर सोते हैं. ऐसे सोने से ठंड से राहत तो मिल जाती है. लेकिन कई बीमारियां हमें जकड़ लेती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि रजाई से मुंह ढक कर सोने से कौन सी बीमारियां होती हैं.

Also Read: Hair Care Tips: ठंड में मेहंदी लगाना हुआ आसान, नहीं होगी सर्दी-जुकाम, बस इन बातों का रखें ख्याल

ऑक्सीजन की समस्या

रजाई से मुंह ढक कर सोने से ऑक्सीजन की समस्या हो जाती है, क्योंकि इससे ठीक तरह से शरीर को ऑक्सीजन नहीं मिलती है. ऐसी स्थिति में सीधा असर फेफड़ा पर पड़ता है, जो कि हार्ट अटैक की जैसी स्थिति पैदा करती है.

सिरदर्द की समस्या

सर्दियों में रजाई से मुंह ढक कर सोने से कार्बन डाई ऑक्साइड का लेवल बढ़ जाता है. जिसकी वजह से शरीर थकान, और बेचैनी की समस्या गुजरता है. इसके अलावा, यह सिरदर्द का कारण भी बनता है.

वजन बढ़ने की बीमारी

ठंड में मुंह ढक कर सोने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है, क्योंकि जब रजाई से मुंह ढका रहता है तो मेटाबॉलिज्म धीमा होने लगता है. यही वजह है कि मोटापा बढ़ने लगता है.

Also Read: Health Tips: ठंड में ज्यादा न लें चाय की चुस्की, होंगी ये गंभीर बीमारियां

स्किन समस्या

मुंह ढक कर सोने से स्किन की कई समस्या परेशान करने लगती है. इससे स्किन झुर्रियां, पिंपल्स और रैशेज की बीमारियां घेर लेती हैं. इसके अलावा, शरीर का रंग काला भी पड़ने लगता है.

ये बीमारियां भी हो सकती हैं

रजाई में मुंह ढक कर सोने से हाइपरथर्मिया यानी शरीर का सामान्य से ज्यादा गर्म होने की समस्या और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. वहीं, अगर इसका सही समय से सुधार नहीं किया गया तो यह अल्जाइमर जैसी गंभीर बीमारी का कारण भी बनता है.

Also Read: Winter Tips: ठंड में बिस्तर को रखें इस तरह गर्म, अपनाएं ये आसान तरीके

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola