ePaper

Best Fruits for Thyroid Patients: थायराइड के मरीजों को कौन सा फल खाना चाहिए?

Updated at : 02 Apr 2024 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
Best Fruits for Thyroid Patients

Best Fruits for Thyroid Patients

Best Fruits for Thyroid Patients: थायराइड से पीड़ित लोगों को अपने खान-पान पर खास ध्यान देना चाहिए. ताकि यह कंट्रोल में बना रहे. अगर आप थायराइड के मरीज हैं तो आपको अपने डाइट में इन फलों को जरूर शामिल करना चाहिए....

विज्ञापन

Best Fruits for Thyroid Patients: थायराइड आज के समय में एक गंभीर रोग है. यह किसी भी उम्र में हो सकता है. हालांकि लोग इसे शुरुआत में नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन धीरे-धीर यह उस व्यक्तो को अपना शिकार बना लेता है. थायराइड में कुछ लोगों के शरीर में सूजन बढ़ जाती है तो कुछ का शरीर सुखने लगता है. दरअसल थायराइड दो प्रकार को होता है. पहला हाइपरथायराइडिज्म और दूसरा हाइपोथायराइडिज्म है. हम इस आर्टिकल में आज बात करेंगे थायराइड में कौन सा फल खाना चाहिए?

थायराइड में आलूबुखारा खाएं

थायराइड की समस्या से जूझ रहे लोगों को अपने खानपान पर खास ध्यान रखना चाहिए. ऐसा इसलिए ताकि उनके शरीर में पोषक तत्वों की कमी न रहे. अगर आप सोच रहे हैं तो थायराइड में कौन सा फल खाना चाहिए तो आपको बता दें आलूबुखारा खा सकते हैं. क्योंकि यह पेक्टिन से भरपूर होता है. जो शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है.

सेब खाएं

थायराइड से पीड़ित लोग सेब खा सकते हैं. क्योंकि यह फाइबर का सबसे अच्छा स्त्रोत है. इसके साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाया जाता है, जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करता है.

खट्टा फल खाएं

थायराइड के मरीजों को खट्टा फल का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इन फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. खट्टा फल खाने से थायराइड हार्मोन को कंट्रोल किया जाता है.

चुकंदर खाएं

थायराइड के लोगों को चुकंदर खाना चाहिए. क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर और आयरन पाया जाता है. जो थायराइड को कंट्रोल में रखता है. अगर आप थायराइड से पीड़ित है तो चुकंदर खाना शुरू कर दें.

अमरूद खाएं

थायराइड में अमरूद का सेवन करना चाहिए. क्योंकि इसमें विटामिन ए, बी9, सी, ई समेत हाई फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. जिसे खाने से थायराइड को कंट्रोल में किया जा सकता है साथ ही यह शरीर में कई पोषक तत्वों की जरूरतों को भी पूरा करता है.

Also Read: धमनियों को कैसे साफ करें, यहां जानिए

Also Read: विश्व ऑटिज्म जागरूकता दिवस आज, जानिए इतिहास और थीम

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola