Health Tips: धमनियों को कैसे साफ करें, यहां जानिए

Published by : Shweta Pandey Updated At : 31 Mar 2024 3:44 PM

विज्ञापन

clean arteries

Health Tips: धमनियों का साफ करना है तो हम आपको इस आर्टिकल में कुछ आसान टिप्स बताएंगे. जिसके सेवन से ही ब्लड फ्लो बढ़ जाता है.

विज्ञापन

Health Tips: अगर रोगों से लड़ना है तो अपने डाइट में पौष्टिक तत्वों को जरूर शामिल करें. क्योंकि इसी खाने से शरीर में थकान, कमजोरी आदि की समस्याओं से दूर होती है. क्योंकि जंक फूड खाने से शरीर में अधिक मात्रा में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाती है. जिससे मोटापा तेजी से बढ़ने लगती है. इसके वजह से व्यक्ति को डायबिटीज ही नहीं बल्कि बीपी, हार्ट अटैक व अन्य तरह की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है. आइए जानते हैं धमनियों को कैसे साफ करें…

लहसुन खाएं

धमनियों को साफ करना है तो लहसुन का सेवन करें. क्योंकि लहसुन में मौजूद सल्फर हाइड्रोजन सल्फाइड नामक गैस में बदल जाता है. जो रक्त वाहिकाओं का विस्तार करने में मदद करती है. जिससे रक्तचाप को नियंत्रित करना आसान हो जाता है. यह ब्लड फ्लो को बढ़ाता है.

अनार

अनार का रस पीने से रक्त प्रवाह और मांसपेशियां ऊतकों में ऑक्सीकरण को तेजी से सुधारता है. क्योंकि इसमें पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट्स और नाइट्रेट्स मौजूद होते हैं. जिसे पीने से रक्त प्रवाह में काफी बेहतरीन तरीके से बढ़ोतरी होती है.

Also Read: गर्मी में अंजीर कैसे खाएं, यहां जानें बेस्ट तरीका और इसके फायदे

दालचीनी

अगर धमनियों को साफ रखना है तो दालचीनी का सेवन करें. क्योंकि यह एक गर्म मसाला है जिसे खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. दालचीनी खाने से शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है. दरअसल एक अध्ययन के अनुसार दालचीनी में मौजूद पोषक तत्व रक्त वाहिका के फैलाव और प्रवाह में सुधार करता है. जो व्यक्ति प्रतिदिन दालचीनी का सेवन करता है उसके शरीर में ब्लड फ्लो हमेशा साफ और सही रहेगा.

चुकंदर

धमनियों को साफ करना है तो चुकंदर का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि इसमें नाइट्रेट की मात्रा सबसे अधिक होती है, जिसे हमारा शरीर नाइट्रिक ऑक्साइड में तब्दील कर देता है. दरअसल नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को रिलैक्स देता है और मांसपेशियों के ऊतकों में रक्त के प्रवाह को काफी तेजी से बढ़ाता है.

Also Read: पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होने का क्या है कारण, यहां जानें

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola