ePaper

Immunity Booster Fruits: डाइटिशियन से जानिए गर्मी में इम्यूनिटी बूस्ट के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

Updated at : 20 Apr 2024 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
Ascorbic Acid :

Ascorbic Acid :

Immunity Booster Fruits: गर्मी के मौसम में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है. इस आर्टिकल में डाइटिशियन मोनिका से जानेंगे इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

विज्ञापन

Immunity Booster Fruits: गर्मी के दिनों में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी होता है. क्योंकि इसके कमजोर होने से शरीर में कई सारी बीमारियां भी होने लगती हैं. ऐसे में लोगों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान रखना चाहिए. चलिए आइए जानते हैं डाइटिशियन मोनिका से इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा फल खाना चाहिए?

संतरा खाएं

गर्मी में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कौन सा फल सबसे बेस्ट रहेगा तो आपको बता दें संतरा इसके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है. इस सीजन में आपको बाजार में संतरा मिल जाएगा. इसे अगर आप रोज खाते हैं तो इसमें मौजूद विटामिन सी, ए, फाइबर आदि इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में अहम रोल निभाता है.

अंगूर का सेवन करें

इम्यूनिटी को अगर मजबूत रखना है तो अंगूर का सेवन रोज करें. गर्मी के दिनों में मिलने वाला यह फल खाने में बेहद स्वादिष्ट होता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन्स और कैल्शियम हमारे शरीर को संक्रमण से बचाता है. इसके अलावा यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है.

Also Read: आंवला का जूस पीने से कौन सी बीमारियां दूर रहती हैं?

अनार का सेवन करें

गर्मी हो या फिर ठंडी अनार का सेवन हमेशा करना चाहिए. अगर आप चाहते हैं कि आपका इम्यून सिस्टम सही रहे तो इसके लिए अनार सबसे बेस्ट रहेगा. क्योंकि इसमें कई सारे विटामिन्स, आयरन, पोटेशियम और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत रखते हैं. अगर कोई रोज अनार का जूस पीता है तो उसके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ेगा.

कीवी खाएं

यह खाने में हल्का खट्टा और मीठा होता है लेकिन हेल्थ के लिए कीवी बेहद लाभकारी होता है. इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी, फाइबर, फोलेट, पोटैशियम, और एंटीऑक्सीडेंट्स इम्यून सिस्टम को मजबूत रखने का काम करता है. अगर आप रोज एक कीवी खाते हैं तो इससे आपका न सिर्फ इम्यून सिस्टम हेल्दी रहेगा बल्कि कई सारे अन्य लाभ भी मिलेंगे.

Also Read: डॉक्टर से जानिए डायबिटीज से बचने के लिए क्या करना चाहिए?

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola