ePaper

Benefits Of Drinking Water Mixed With Salt: पानी में नमक मिलाकर पीने के अनेकों हैं फायदे

Updated at : 18 Apr 2024 2:30 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits Of Drinking Water Mixed With Salt: पानी में नमक मिलाकर पीने के अनेकों हैं फायदे

Water

Benefits Of Drinking Water Mixed With Salt: अगर आप पानी में नमक डालकर पीते हैं तो यह आपके हेल्थ के लिए काफी लाभकारी हो सकता है. आइए जानते हैं पूरी डिटेल...

विज्ञापन

Benefits Of Drinking Water Mixed With Salt: गर्मी का मौसम शुरू हो गयी है. इस सीजन में कई सारी बीमारियां भी होती है. जिसे लोग शुरुआत में होत नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर रूप ले लेती है. इन बीमारियों का सबसे बड़ा कारण डिहाइड्रेशन है. क्योंकि शरीर में पानी की कमी के कारण गर्मी में तमाम तरह की बीमारियां भी होती हैं. लेकिन आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे गर्मी के दिनों में पानी में नमक डालकर पीने से कौन-कौन से फायदे होते हैं…

शरीर को रखें हाइड्रेट

गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप पानी में हल्का सा नमक मिलाकर पीते हैं तो यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखेगा. क्योंकि इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में इलेक्ट्रोलाइट को संतुलित करता है.

हड्डियों के लिए है फायदेमंद

अगर आप पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत रहेंगी. इसके साथ ही जोड़ों में दर्द आदि की समस्याओं से भी निजात मिल जाएगा. क्योंकि इसमें पाए जने वाले कैल्शियम हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है और मांसपेशियां स्वस्थ रहती हैं.

पाचन को रखें हेल्दी

एक गिलास पानी में चुटकी भर नमक मिलाकर पीन से हमारी सेहत को कई सारे फायदे मिलते हैं. अगर आप गर्मी के दिनों में पानी में हल्का सा नमक मिलाकर पीते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. इसके साथ ही पेट के पीएच स्तर को भी नियंत्रित रखने में भी मदद कर सकता है.

Also Read: दूध के साथ इन 6 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन, वरना उम्र भर झेलनी पड़ सकती है परेशानी

बॉडी को करें डिटॉक्सीफाई

पानी में नमक मिलाकर रोजाना पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थ बाहर निकलते हैं. जो हमें कई बीमारियों से बच सकता है. इसके अलावा नमक का पानी किडनी और लिवर को भी हेल्दी रखता है.

इन लोगों को पानी में नमक डालकर नहीं पीना चाहिए?

आपको बताते चलें कि वैसे ते पानी में नमक डालकर पीने से कई सारे फायदे होते हैं. लिकन अगर आप ब्लड प्रेशर आदि के मरीज हैं तो आपको पानी में नमक मिलाकर नहीं पीना चाहिए. क्योंकि यह आपकी बीमारी को और तेजी से बढ़ा सकती है.

Also Read: ये है ‘फैटी लिवर’ के संकेत, डॉक्टर से जानिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola