Tulsi Seeds Benefits: तुलसी के बीज को खाने के 5 सबसे अद्भुत फायदे

Updated at : 12 Aug 2024 11:51 AM (IST)
विज्ञापन
Tulsi Seeds Benefits

Tulsi Seeds Benefits

Tulsi Seeds Benefits: तुलसी का बीज सभी को खाना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी के बीज मौजूद पोषक तत्व कई सारी बीमारियों से बचाया जा सकता है.चलिए जानते हैं तुलसी के बीज खाने के फायदे...

विज्ञापन

Tulsi Seeds Benefits: तुलसी एक जड़ी बूटी है जिसका उपयोग आयुर्वेद में सबसे अधिक किया जाता है. लेकिन क्या आप तुलसी के बीज खाने के फायदे के बारे में जानते हैं. तुलसी के बीज में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जैसे कि फाइबर, कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और मैग्नीशियम आदि. हम इस लेख के जरिए जानेंगे तुलसी के बीज खाने के फायदे…

तुलसी के बीज खाने से क्या होता है

पाचन सही रहता है
डायबिटीज काबू में रहता है
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है
हार्ट सही रहता है
वजन कंट्रोल में बना रहता है

पाचन सही रखें

तुलसी के बीज पाचन के लिए बहुत अधिक लाभकारी होते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि तुलसी के बीज में म्यूसिलेज होता है जो एक जेल जैसा पदार्थ है. अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं तो आपको न तो पेट में गैस होगा और ना ही कब्ज की कभी समस्या बनी रहेगी.

वेट मैनेज करें

तुलसी के बीजों में हाई फाइबर होते हैं जो वजन को कंट्रोल करने की क्षमता रखते हैं. अगर आप मोटे हैं और वजन घटाने की सोच रहे हैं तो तुलसी के बीज का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि तुलसी के बीज का सेवन करते ही वजन तेजी से कम होने लगेगा.

डायबिटीज को कंट्रोल में करें

तुलसी के बीज का सेवन कर आप डायबिटीज पर काबू पा सकते हैं. जी हां, जो लोग डायबिटीज से जूझ रहे हैं अगर वे सभी लोग तुलसी के बीज को खाना शुरू कर दे तो ब्लड शुगर लेवल तेजी से कंट्रोल होगा. आयुर्वेद में कहा भी गया है कि तुलसी के बीज को पानी में भिगोकर खाने से शुगर सही रहता है.

 हार्ट हेल्थ रहे

अगर आप चाहते हैं कि आपका हार्ट हेल्दी रहे तो इसके लिए आप तुलसी के बीज का सेवन करना शुरू कर दें. क्योंकि तुलसी के बीज में एंटीऑक्सिडेंट जैसे पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं जो हार्ट डिजीज के जोखिम को कम करने में मदद करते हैं.

रोग प्रतिरोधक क्षमता में करें सुधार

तुलसी के पत्ते में ही नहीं बल्कि इसके बीज में पाए जाने वाले पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए लाभकारी होते हैं. अगर आप तुलसी के बीज का सेवन करते हैं तो इम्यून सिस्टम मजूबत होता है साथ ही कई इंफेक्शन और बीमारियों से बचा जा सकता है.

Also Read: करेले के बीज को भूनकर खाने के फायदा जानिए

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola