Health Tips: अगर सर्दियों में रोज खाते हैं अंडे तो हो सकता है ये नुकसान, होता है कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा
Side Effects of consuming Eggs in winter: अंडे में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में होता है. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए वर्ना आपकी किडनी पर इसका असर पड़ सकता है. आप एक दिन में एक से दो अंडे खा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा न खाएं.
Health Tips: सर्दियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में खाने पीने को लेकर खास ख्याल रखा जाता है. जाड़े के मौसम में शरीर को गर्मी प्रदान करने वाले खाद्य पदार्थ की बिक्री बढ़ जाती है. इस मौसम में लोग अंडे खाना काफी पसंद करते हैं. बता दें कि उबले हुए अंडे में हेल्दी फैट मौजूद होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है. इसके अलावा अंडा आपकी टूटी-फूटी कोशिकाओं की मरम्मत करने में भी काफी कारगर साबित होता है.
अंडे में प्रोटीन काफी ज्यादा मात्रा में होता है. इसलिए इसका सीमित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए वर्ना आपकी किडनी पर इसका असर पड़ सकता है. आप एक दिन में एक से दो अंडे खा सकते हैं, लेकिन इससे ज्यादा न खाएं.
अंडे के पीले भाग में फैट होने के साथ विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई और विटामिन के होता है. जो लोग अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, उनके लिए ये ठीक है. लेकिन मोटे लोग, बीपी और हार्ट की परेशानियों से जूझ रहे लोगों को इस हिस्से को नहीं खाना चाहिए. फैट से भरपूर होने के कारण इससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा होता है जो ऐसे लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है.
अंडे को ठीक तरह पकाएं बिना सेवन करने से उलटी और दस्त जैसी समस्या हो सकती हैं. अंडा खाने से पहले यह ध्यान रखें कि यह अच्छी तरह से पका हुआ हो. आधा कच्चा या पका अंडा आपके लिए सेहत संबंधी समस्याएं खड़ी कर सकता है.
जिन्हें मधुमेह और हृदय रोग की समस्या है, उन्हें अंडे के अधिक सेवन से बचना चाहिए। अंडे की अधिक मात्रा ऐसे मरीजों की स्थिति को गंभीर कर सकती है.
अंडे खाने के लाभ तभी होगा जब सही अंडे का चुनाव किया जाए। ऐसे में अगर जानना चाहते हैं कि अंडे खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, तो आर्टिकल के इस भाग में दी जा रही जानकारी आपके लिए ही है.
-
अंडे खरीदते समय ध्यान रखें कि अंडे कहीं से क्रैक तो नहीं है.
-
सामान्य आकार के अंडे का चयन करें.
-
अंडे को स्टोर में रखे काफी समय हुआ हो, तो ऐसे अंडे को न खरीदें. कई बार अंडे को लंबे समय तक रखने से खराब हो जाता है.
-
अंडा ताजा है या नहीं यह जानने के लिए अंडे को पानी में डाल सकते हैं.अगर अंडा पानी में डूबता है, तो इसका मतलब यह है कि वह अंडा ताजा है.
-
अब हम बताएंगे कि अंडे को लंबे समय तक कैसे सुरक्षित रखा जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










