Heart Attack in Gym: एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, वर्कआउट करने में रखें इन बातों का ध्यान

Published by : Shaurya Punj Updated At : 11 Nov 2022 4:59 PM

विज्ञापन

Heart Attack While Exercising in Gym: आज का युवा वर्ग हेल्थ को लेकर काफी अवेयर है, जिम में कसरत करना, वर्कआउट करना युवाओं की आदत में शुमार हो गया है. लेकिन इन सब के साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप खुद पर ज्यादा दबाव तो नहीं डाल रहे हैं?

विज्ञापन

Heart Attack While Exercising: टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है. सूत्रों के मुताबिक, सिद्धांत का निधन जिम में वर्कआउट के दौरान हुआ है. राजू श्रीवास्तव और दीपेश भान के बाद यह तीसरी डेथ है जो जिम में वर्कआउट करते हुए किसी एक्टर की हुई है. आज का युवा वर्ग हेल्थ को लेकर काफी अवेयर है, जिम में कसरत करना, वर्कआउट करना युवाओं की आदत में शुमार हो गया है. लेकिन इन सब के साथ ही आपको यह भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं आप खुद पर ज्यादा दबाव तो नहीं डाल रहे हैं?

जबरदस्ती एक्सरसाइज नहीं करें

कुछ लोग अपने मसल्स या एब्स बनाने के लिए या फिर वजन को कम करने के लिए सोचते हैं कि ज्यादा से ज्यादा समय वर्कआउट कर लें. उन्हें लगता है ऐसा करने से उनकी चर्बी जल्दी बर्न होगी. एक्सरसाइज का जल्दी फायदा उठाने के लिए घंटों वर्कआउट करना जानलेवा साबित हो सकता है. ज्यादा वर्कआउट करने से बीपी हाई हो सकता है, मसल्स में क्रैंप आ सकते हैं और हड्डियां कमजोर भी हो सकती है. अगर आप चाहते हैं कि आपका वर्कआउट यूजफुल रहे तो 30 से 45 मिनट तक मध्यम गति से एक्सरसाइज करें.

जिम के दौरान इन बातों का ध्यान रखें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिम के दौरान किसी भी तरह की समस्या से बचे रहने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत आवश्यक है. व्यायाम की शुरुआत के पहले अच्छे से वार्मअप और व्यायाम के बाद शरीर को कूल डाउन करना बहुत आवश्यक है. यह हृदय से अतिरिक्त दबाव को कम करने में आपके लिए सहायक है. व्यायाम के दौरान हल्के कपड़े पहने, जहां जिम करें ध्यान रहे वहां वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था होनी चाहिए. फिटनेस ट्रेनर की निगरानी में ही वर्कआउट करें इससे किसी भी प्रकार के जोखिम को कम किया जा सकता है.

इस तरह की गलतियों से बचें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिम में हार्ट अटैक या अन्य प्रकार के चोट के हादसों का प्रमुख कारण है कि हम कम समय में अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपनी क्षमता से अधिक भार उठाने लगते हैं या अधिक तीव्रता वाले व्यायाम करने लगते हैं. हमेशा अपनी सहनशक्ति का ध्यान रखते हुए ही व्यायाम किया जाना चाहिए. यदि आप व्यायाम के दौरान दर्द, बेचैनी, मितली, चक्कर आने या सीने में दर्द का अनुभव करते हैं, तो व्यायाम तुरंत बंद कर दें.

सप्लीमेंट

शरीर में जल्दी बदलाव लाने के लिए वर्कआउट करने के बाद सप्लीमेंट लेना आम बात हो गई है लेकिन ऐसा करना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. सप्लीमेंट सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है. सप्लीमेंट की बजाय दूसरी स्वस्थवर्धक चीजों को लेना चाहिए.

नियमित जांच भी जरूरी

विशेषज्ञों का कहना है कि दिल में रूकावट कोशिकाओं और कोलेस्ट्रॉल कणों के एंडोथेलियल कोशिकाओं के अवरोध से होता है. इससे धमनी की परत में ब्लॉकेज हो जाती है. इससे धमनी में प्लाक नामक गांठ बन जाती है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि व्यायाम करना अच्छा नहीं है. स्वस्छ और अच्छी जीवनशैली के लिए एक्ससाइज करना, आहार पर कंट्रोल करना और नियमित दिनचर्या का पालन जरूरी है.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola