ePaper

Morning Milk tea: सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने वाले हो जाएं सावधान! हो सकती हैं ये 5 शारीरिक समस्याएं

Updated at : 16 Sep 2024 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
Morning Milk tea

Morning Milk tea

Morning Milk tea: सुबह में दूध वाली चाय पीने से आपको कई तरह के नुकसान उठाना पड़ सकता है. चलिए जानते हैं खाली पेट दूध वाली चाय पीने के नुकसाने के बारे में...

विज्ञापन

Morning Milk tea: सुबह में दूध से बनी हुई चाय सबसे अधिक लोग पीते हैं जो कि हमारे शरीर के लिए बिल्कुल भी फायदेमंद नहीं होती है. बहुत से लोग खाली पेट दूध वाली चाय ही पीते हैं. खाली पेट दूध वाली चाय आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकती है. चलिए हम इस लेख के जरिए जानते हैं सुबह दूध वाली चाय पीने के नुकसान के बारे में…

ब्लोटिंग की परेशानी

सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से आपको ब्लोटिंग (bloating) और एसिडिटी (acidity) की परेशानियां हो सकती हैं. दूध से बनी हुई चाय आपके मेटाबॉलिज्म को कमजोर कर सकती है जिससे आपके पेट में सूजन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं.

मेंटल हेल्थ पर बुरा असर

खाली पेट दूध वाली चाय पीने से इसका बुरा असर आपकी मेंटल हेल्थ पर पड़ सकता है. अगर आप सुबह में खाली पेट दूध से बनी हुई चाय पीते हैं तो इससे आपकी नींद की साइकिल भी बिगड़ सकती है साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी इसका नुकसान दिमाग पर भी पड़ता है.

Also Read: लड़कियों में माहवारी आने और हमेशा के लिए बंद होने का सही उम्र क्या है?

बीपी की समस्या

अगर आपको बीपी की समस्या है तो ऐसे में अगर आप खाली पेट दूध वाली चाय पीते हैं तो इससे आपका बीपी बढ़ सकता है. कई बारे सुबह खाली पेट चाय पीने से हार्ट अटैक ट्रिगर होने का भी खतरा रहता है.

शरीर में पानी की कमी हो सकती है

सुबह खाली पेट दूध वाली चाय पीने से शरीर में आपके पानी की कमी हो सकती है. जी हां, खाली पेट दूध से बनी हुई चाय पीने से शरीर डिहाइट्रेशन की समस्या हो सकती है. इसलिए कभी भी अधिक मात्रा में खासतौर से सुबह में उठते ही खाली पेट वह भी दूध से बनी हुई चाय पीने से बचना चाहिए.

Also Read: पुरुषों में ताकत बढ़ाने के लिए खाएं ये 3 बीज

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola