इन चटपटी चटनी में छिपे हैं चमत्कारी गुण, सर्दियों में रोज खाएंगे तो बढ़ा यूरिक एसिड होगा छूमंतर

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 23 Dec 2023 6:07 AM

विज्ञापन

uric acid (hyperuricemia)

High Uric Acid Control: शरीर में यूरिक एसिड का लेवल अगर बढ़ जाए तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ जाती है. जोड़ों में दर्द और सूजन की वजह से कई लोगों को चलना, उठना और बैठना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में लाइफस्टाइल में बदलाव के साथ खानपान में चेंज बहुत कुछ बदल सकता है.

विज्ञापन
undefined

कोई चटनी जो चटपटी भी हो और सेहत के लिए गुणों से भरपूर भी हो तो यह सोने पर सुहागा से कम नहीं. ऐसी ही कई तरह की चटनी है जो स्पेशल तरीके से बनती हैं जो यूरिक एसिड पर जादुई तरीके से काम करती हैं

undefined

आपकी बॉडी यूरिक एसिड बढ़ने पर कई तरह के संकेत देने लगती है इसलिए अपनी डाइट पर खास ध्यान देने की जरूरत है. आसान तरीका है कि आप अपनी थाली में कुछ स्पेशल चटनी शामिल करें. यहां पांच प्रकार की चटनी है जो यूरिक एसिड के लेवल को कंट्रोल करती है.

undefined

यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए नीम की चटनी का सेवन करें इसे बनाने की रेसिपी भी आसान है नीम की 15 से 20 पत्तियों को पीस कर इसमें चीनी मिलाकर खाएं. इसके सेवन से शरीर में जमा यूरिक एसिड बाहर निकल जाता है

undefined

पुदीने की चटनी ऐसे तो कई लोगों को पसंद आती है. लेकिन क्या आपको पता है कि यह यूरिक एसिड को कम करती है. हरी मिर्च, अदरक,नींबू के रस और लहसुन की कलियों के साथ चटनी बनाएं . यह यूरिक एसिड कंट्रोल में सहायक होती है.

.

undefined

डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए सहजन के फायदे तो सभी को पता है लेकिन क्या आपको ये पता है कि सहजन की पत्तियों की चटनी यूरिक एसिड कंट्रोल में मदद करती है. हरी मिर्च, लहसुन की कलियों के साथ इसकी पत्तियों को उबालकर पीस लें इसमें सरसों तेल और नमक मिक्स कर चटपटी चटनी बनाएं और पूरी सर्दियों में इसका सेवन करें

undefined

आंवला आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ यूरिक एसिड कंट्रोल में मदद करता है इसकर चटनी बनाने के लिए इसके बीज को निकाल कर हटा लें और धनिया पत्ती, हरी मिर्च और नमक डालकर पीस लें यह आपके बढ़े यूरिक एसिड को कम करने में मद करता है

undefined

शरीर में हाई यूरिक एसिड के लेवल को कम करने के लिए अलसी के फायदों का लाभ आप इसकी चटनी बनाकर ले सकते हैं. अलसी की चटनी बनाने के लिए इसका पाउडर बना लें इसमें नींबू का रस, नमक और पानी के साथ भूना जीरा डालकर कर मजेदार चटनी बनाएं. इसे रोटी या चावल किसी भी चीज के साथ खाएं.

Also Read: सर्दियों में बेली फैट कम करने के ढूंढ रहे हैं तरीके? तो रोज सुबह पिएं ये ड्रिंक्स
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola