Milk Types: गर्भवती महिला जरूर पिएं ये 4 तरह के दूध

Updated:
विज्ञापन
Milk For pregnant women

Milk, Pic By: Social Media

Milk Types: गर्भवती महिला को खाने के साथ-साथ दूध को भी अपने डाइट में शामिल करना चाहिए. चलिए जानते हैं गर्भवती महिलाओं के लिए बेस्ट दूध…

विज्ञापन

Milk Types: गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को अपनी डाइट पर खास ध्यान रखना होता है. क्योंकि मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे के भी शरीर पर इसका असर पड़ता है.  गर्भवती महिला को हर दिन कैल्शियम से भरपूर आहार के सेवन जरूर करना चाहिए. इस स्थिति में गर्भवती महिला को दूध का सेवन जरूर करना चाहिए. चलिए हम इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं एक गर्भवती महिला को कौन सा दूध पीना चाहिए जिसका अच्छा असर उनके शरीर पर हो.

गाय का दूध

गर्भवती महिलाओं को गाय का दूध भी पीना चाहिए. क्योंकि गाय के दूध में कई सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं जो एक गर्भवती महिला के लिए जरूरी होते हैं. इसलिए सभी गर्भवती महिलाओं को रात में सोने से पहले हल्का गुनगुना गाय का दूध पीना चाहिए ताकि गर्भवती महिलाओं पर इसका अच्छा असर पड़े..

सोया मिल्क पिएं

 गर्भवती महिला को सोया मिल्क पीना चाहिए. क्योंकि सोया मिल्क में फाइबर और कैल्शियम दोनों भरपूर होता है जो गर्भावस्था के दौरान मां के साथ-साथ गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी जरूरी होता है.

बादाम का दूध

जो गर्भवती महिलाएं गाय का दूध पीना पसंद नहीं करती हैं ऐसे में उन्हें बादाम का दूध पीना चाहिए. क्योंकि बादाम के दूध में हेल्दी फैट्स, कैल्शियम और विटामिन ई होते हैं जो प्रेग्नेंसी के दिनों में सबसे जरूरी होते हैं. इसलिए गर्भवती महिलाओं को बादाम का दूध भी पीना चाहिए.

फुल क्रीम दूध पिएं

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को फुल क्रीम वाले दूध पीना चाहिए. दूध शरीर में हेल्दी फैट्स बनाने में मदद करते हैं और यह शरीर में ऊर्जा की कमी नहीं होने देता है. इसलिए अगर आप चाहे तो फुल क्रीम वाला दूध पी सकते हैं ताकि इससे आपके शरीर में ऊर्जा की कमी न हो.

Also Read: वजन घटाने वाला इंजेक्शन आ रहा! जानिए वेट लॉस इंजेक्शन की कीमत

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola