ePaper

कोविड-19 के खिलाफ ढीलाई न बरतें, दुर्गा पूजा 2020 पर ममता बनर्जी ने कही यह बात

Updated at : 01 Oct 2020 1:40 PM (IST)
विज्ञापन
कोविड-19 के खिलाफ ढीलाई न बरतें, दुर्गा पूजा 2020 पर ममता बनर्जी ने कही यह बात

ममता बनर्जी ने कहा है कि दार्जीलिंग की पहाड़ियों में कोविड-19 के मामलों में कमी के बावजूद वे ढील न बरतें. क्षेत्र में जांच एवं संक्रमितों की पहचान जारी रखें.

विज्ञापन

सिलीगुड़ी : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अधिकारियों से कहा है कि दार्जीलिंग की पहाड़ियों में कोविड-19 के मामलों में कमी आने के बावजूद वे ढील न बरतें. क्षेत्र में जांच एवं संक्रमितों की पहचान जारी रखें.

उन्होंने दार्जीलिंग जिले में प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, ‘दार्जीलिंग और मिरिक में स्थिति बेहतर हुई है, लेकिन हमें स्थिति पर नजर बनाये रखने की जरूरत है. हम ढील नहीं बरत सकते, क्योंकि कई त्योहार भी आने वाले हैं.’

ममता बनर्जी ने कहा कि वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए दुर्गा पूजा समितियां खुले स्थानों पर ही पंडाल लगायें. उन्होंने कहा, ‘मैं एक बार फिर पूजा समितियों और लोगों से कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करने में पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील करती हूं.’

Also Read: क्या है ममता बनर्जी की ‘चाय सुंदरी’ योजना, जिसका लाभ 3 लाख लोगों को मिलने जा रहा है, कौन होंगे लाभुक?

साथ ही उन्होंने पूजा घूमने जाने वाले लोगों और आयोजकों से अपील की कि पंडाल में जाने से पहले सभी मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें. ज्ञात हो कि पश्चिम बंगाल में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3281 नये मामले सामने आये.

इसके साथ ही यहां संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,57,049 हो गयी ज​बकि 59 और मरीजों की मौत के बाद प्रदेश में मृतकों का आंकड़ा 4,958 हो गया है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी है.

Also Read: क्या है ममता बनर्जी की ‘चाय सुंदरी’ योजना, जिसका लाभ 3 लाख लोगों को मिलने जा रहा है, कौन होंगे लाभुक?

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में 24 घंटे में कुल 2,954 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं. इसमें कहा गया है कि यहां ठीक होने वाले मरीजों की दर 87.83 फीसदी पर पहुंच गयी है. बुलेटिन में कहा गया है कि मंगलवार से बुधवार की शाम तक राज्य में 43,765 नमूनों की जांच की गयी है.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola