ePaper

LIFE STYLE : बड़े हो या बच्चे फिक्स करिए सोने का टाइम, जानिए कितने बजे सोएं और कब जागे

Updated at : 25 Sep 2023 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
LIFE STYLE :  बड़े हो या बच्चे फिक्स करिए सोने का टाइम, जानिए कितने बजे सोएं और कब जागे

LIFE STYLE : जैसे -जैसे इंसान तकनीक के साथ आगे बढ़ता गया जीवन में चीजें आसान हो रही है लेकिन उसकी स्वस्थ जीवनशैली की रक्षा करनी कठिन हो गई है. ऐसा इसलिए कह रहे क्योंकि तकनीक ने नींद छीन ली है. पर्याप्त नींद नहीं लेने से कई स्वास्थ्य जटिलताएं सामने आ रही हैं इसलिए वक्त पर सोना और जागना बहुत जरूरी है.

विज्ञापन
undefined

पुराने वक्त में लोगों की एक दिनचर्या बनी हुई थी जिसमें खाने से लेकर सोने तक का एक फिक्स रूटीन था. अब घर में बड़ों से लेकर बच्चों के सोने का कोई वक्त नहीं रह गया है.

undefined

क्या आपको मालूम है कि रात को आखिर कितने बजे तक सो जाना चाहिए. घर के बड़े बुजुर्गों ने हमेशा से रात को जल्दी सोने और सुबह जल्दी उठने की सलाह देते आए हैं. ऐसे भी समय पर सोना आपनी सेहत की रक्षा के लिए पहला कदम है.

undefined

बहुत सारे लोगों को लगता है जब नींद आएगी तब सो जाएंगे. ऐसे में मोबाइल या कम्प्यूटर में देर रात तक लगे रहते हैं और काफी देर से सोते हैं इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि कबतक सो जाना चाहिए.

undefined

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार एक वयस्क इंसान को रात में 10 से लेकर 11 बजे तक सो जाना चाहिए जबकि बच्चों को 9 से लेकर 10 बजे तक सोना फायदेमंद माना गया है.

undefined

गहरी नींद के लिए इस समय सोना जरूरी है क्योंकि गहरी और पर्याप्त नींद आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है.

undefined

कितने घंटे सोना चाहिए, ये सवाल सब पूछते हैं कोई कहता है कि मैं तो 5 घंटे सोता हूं .यह काफी नहीं है दरअसल हर इंसान को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए.

undefined

रात में 10 से 11 बजे तक सोना और सुबह 6 से 7 बजे तक उठने से आपको बहुत ताजगी महसूस होगी. काम करने की भी शक्ति रहेगी और दिमाग भी तेज दौड़ेगा.

undefined

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पर्याप्त नींद बहुत ही जरूरी है रात को 9 से लेकर 10 बजे तक सोना और सुबह 6 बजे उठना लाभकारी है.

undefined

रात को गैजेट्स से दूरी बनाने से आपको जल्दी नींद आएगी. मोबाइल और लैपटॉप को दूर कर कुछ किताबों को पढ़ने की आदत अच्छी होती है.

Also Read: Health Care : फेस्टिव सीजन में बाहर जाने का है प्लान, सेहत भरे खाने के लिए आजमाएं उपाय
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Meenakshi Rai is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola