ePaper

खतरनाक है विंटर सीजन में कम पानी पीने की आदत, अगर आप भी करते हैं ऐसा तो तुरंत करें सुधार

Updated at : 27 Dec 2023 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
खतरनाक है विंटर सीजन में कम पानी पीने की आदत, अगर आप भी करते हैं ऐसा तो तुरंत करें सुधार

सर्दी के मौसम में क्या आप भी सीमित मात्रा में पानी पीते हैं? आपका जवाब अगर हां है तो यह आपके लिए बेहद खतरनाक हो सकता है. आपकी इस बुरी आदत का असर स्किन से लेकर शरीर के अंदरूनी अंगों तक पर पड़ सकता है.आइये जानते हैं कि क्यों सर्दी में कम पानी पीना खतरनाक है और इसके क्या साइड इफैक्ट्स हो सकते हैं.

विज्ञापन
undefined
शरीर को हाइड्रेटेड रखना जरूरी

सर्दी के मौसम में यदि आप पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो यह आपके खुद के हेल्थ के लिए अलार्मिंग सिचुएशन है. बाहर के तापमान में कमी और अत्यधिक नमी होने की वजह से प्यास महसूस नहीं होती. फिर भी शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है. इसे इग्नोर करने से कई हेल्थ प्रॉब्लम्स आ सकते हैं.

undefined
किडनी पर सीधा असर

किडनी एक ऐसा अंग है जो हमारे ब्लड को फिल्टर करता रहता है. यह प्रॉपर काम करे, इसके लिए शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा जरूरी है. पानी कम पीने पर किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है. कम पानी पीने की बुरी आदत धीरे-धीरे हमें किडनी की बीमारी और अंततः किडनी फेलियर की तरफ ले जाती है.

undefined
यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन

कम पानी पीने वालों में यूरिनरी ट्रैक इन्फेक्शन के चांसेस बढ़ जाते हैं, क्योंकि पानी की मात्रा कम होने से यूरिन के साथ बैक्टीरिया और अन्य टॉक्सिंस शरीर के बाहर नहीं निकल पाते हैं. इनके जमा होने से यूरिनरी ट्रैक में इंफेक्शन होता है और यूरिन में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है.

undefined
कब्ज और इनडाइजेशन की समस्या

भोजन अच्छी तरह से पचे इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. जिन लोगों को पहले से कब्ज की समस्या होती है, उन्हें ठंड के सीजन में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस समस्या के निदान के लिए सुबह नींद खुलने के बाद हल्के गर्म पानी का सेवन काफी फायदेमंद होता है.

undefined
लो बीपी के मरीजों में ज्यादा खतरा

यदि आपको बीपी लो होने की समस्या रहती है तो कम पानी पीना आपके लिए खतरनाक हो सकता है. खासतौर पर ठंड के दिनों में जब प्यास नहीं लगती तो पानी का इनटेक कम हो जाता है. इसका असर बीपी पर पड़ता है और चक्कर आ सकते हैं. इस वजह से अचानक बीपी लो भी हो सकता है.

undefined
हो सकती है एसिडिटी

स्वस्थ्य व्यक्ति को प्रतिदिन कम से कम 3 लीटर पानी पीने की आवश्यकता होती है. सर्दियों में लोग कम पानी पीते हैं. इसका असर पाचन क्षमता पर पड़ता है. एसिडिटी की समस्या हो सकती है. यदि एसिडिटी की समस्या पहले से है तो ठंड में यह और गंभीर हो सकती है.

undefined
सिरदर्द की समस्या

कम पानी पीने वालों में सिरदर्द की समस्या काॅमन प्रॉब्लम है. इसकी वजह शरीर में डिहाइड्रेशन होना है. क्योंकि शरीर का 70% हिस्सा पानी ही होता है. इसलिए इसे मेंटेन रखें.

Also Read: New Year Party के लिए ट्राई करें ये नेल आर्ट,आपके लुक को कई गुना करेगा इनहेंस
undefined
छिनेगी चेहरे की चमक

आपकी स्किन की सेहत भी पानी पर डिपेंड करती है. स्किन का हाइड्रेटेड रहना जरूरी है ताकि यह चमकदार और ग्लोइंग बनी रहे. पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से चेहरे की चमक बरकरार रहती है. ऐसा एक्सपर्ट का भी मानना है. अगर आप कम पानी पीते हैं तो चेहरे की चमक छिन सकती है.

Also Read: Baby Care Tips: विंटर में न्यू बॉर्न बेबी को चाहिए स्पेशल केयर, कड़कड़ाती ठंड में ऐसे रखें ख्याल
undefined
वजन बढ़ने की समस्या

ठंड में कम पानी पीने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है. ठंड में कम पानी पीने की वजह से पेट खाली रहता है. इस वजह से भूख अधिक लगती है. भूख लगने से हम ज्यादा खाते हैं और वजन बढ़ जाता है.

undefined
थकान होना

शरीर में कम पानी पीने से थकान होने की समस्या होती है. कम पानी पीने से शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है. इस कारण थकान और कमजोरी का एहसास होता है. कम पानी पीने से दिमाग भी थका हुआ महसूस करता है.

विज्ञापन
Neha Singh

लेखक के बारे में

By Neha Singh

Neha Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola