अखबार में खाना लपेटने की आदत छोड़िए, अनजाने में सेहत को पहुंचा रहें बड़ा नुकसान

Published by : Meenakshi Rai Updated At : 06 Oct 2023 5:47 PM

विज्ञापन

Health Care : हमलोग या यूं कहें कि अधिकतर लोगों की आदत होती है कुछ नहीं मिल रहा तो न्यूजपेपर में खाना को लपेट लिया. खुद के लिए तो करते हैं साथ ही घर के बच्चों को भी कई बार अखबार में कुछ लपेटकर या गरम पकौड़े परोसकर खाने देते हैं. जबकि ये गलत है क्योंकि ये उनकी सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़ है.

विज्ञापन
undefined

समोसा हो या पकौड़ी या फिर झालमुरी अखबार के पैकेट में इसकी खूब ब्रिकी होती है. जो सेहत के लिए जहर के समान है. खाद्य प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने खाद्य पदार्थों की पैकिंग, भंडारण, और परोसने के लिए अखबार का उपयोग बंद करने का आग्रह किया है. क्योंकि खाने वाले साामन को लपेटने और पैक करने से स्वास्थ्य जोखिम हो सकते हैं.

undefined

खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के लिए लोग अखबार का उपयोग करते हैं ताकि खाद्य पदार्थों को वायरस, बैक्टीरिया, और अन्य प्रदूषणों से बचाया जा सके. खाद्य पदार्थों को अखबार से लपेटने के बाद, उन्हें आसानी से उपभोक्ताओं को पहुंचाने के लिए प्रयोग किया जाता है.

undefined

इसके अलावा कई घरों में तेल सोखने के लिए तले हुए खाद्य पदार्थों से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए अखबार का उपयोग भी होता है लेकिन ये स्वास्थ्य के लिए जोखिम से भरा है इसलिए अखबार में खाना लपेटने से बचना चाहिए.

undefined

अखबारों में यूज होने वाली स्याही में कुछ केमिकल ऐसे हैं जो हेल्थ से जुड़ी समस्याएं पैदा करती हैं . प्रिंटिंग स्याही में कई बायोएक्टिव सामग्रियां होती है तो हेल्थ पर नेगेटिव इफेक्ट डालती है

undefined

अखबार में सीसा हो सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है. कुछ अखबारों में भारी धातु जैसे रसायन हो सकते हैं, जो मानव शरीर में प्रवेश कर सकते हैं और स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं

undefined

खाद्य पदार्थों को अखबारों के माध्यम से परोसने से बीमारियों का प्रसार हो सकता है, जो जनस्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है क्योंकि वितरण के दौरान अखबार कई हाथों से और जगहों से गुजरता है.

undefined

लेकिन हेल्थ को देखते हुए उपभोक्ताओं और विक्रेताओं को सुरक्षित विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करने की जरूरत है, जिससे खाद्य पदार्थों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

Also Read: लाइफ में होगी पैसों की बरसात, बस इन बातों को कर लें याद
विज्ञापन
Meenakshi Rai

लेखक के बारे में

By Meenakshi Rai

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola