Jamun Sirka: जामुन का सिरका खाने के 5 अद्भुत फायदे

Jamun Sirka, Pic By: Social Media
Jamun Sirka: जामुन का सिरका सभी को खाना चाहिए. यह न सिर्फ पाचन को दुरुस्त रखता है बल्कि आयरन की कमी को भी दूर करने में मदद करता है. चलिए जानते हैं जामुन का सिरका खाने के 5 लाभ...
Jamun Sirka: जामुन खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि जामुन का सिरका भी सेहत के लिए लाभकारी होता है. बहुत कम लोग जामुन का सिरका खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जामुन के सिरके से मिलने वाले फायदों के बारे में जानते हैं. डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं कि जामुन में विटामिन ए, सी, के, बी, फाइबर, कैल्शियम, जिंक, आयरन, मिनरल्स, मैग्नीशियम, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं. चलिए जानते हैं जामुन का सिरका खाने के फायदे…
डायबिटीज में
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो जामुन का सिरका आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा. क्योंकि जामुन के सिरके में पॉलिफेनॉलिक तत्व पाए जाते हैं डायबिटीज मैनेज करने में मदद करते हैं.इसलिए डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों को जामुन का सिरका अपने डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
पाचन रहे दुरुस्त
जामुन के सिरके में फाइबर और एसिटिक एसिड पाया जाता है जो पाचन के लिए बेस्ट होता है. अगर आप रोजाना जामुन का सिरका खाते हैं तो इससे पाचन दुरुस्त रहेगा. साथ ही एसिडिटी, गैस और कब्ज की समस्या से भी निजात मिलेगा.
Also Read: गुड़ और काली मिर्च दोनों एक साथ खाने से होने वाले 5 सबसे बड़े फायदे
इम्यूनिटी बूस्ट करें
जामुन का सिरका का अगर आप सेवन करते हैं तो इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत होता है. क्योंकि जामून के सिरके में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होता है जो इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसलिए सभी को अपने डाइट में जामुन के सिरके को जरूर से जरूर शामिल करना चाहिए.
वजन घटाने में
अगर आप वजन घटा रहे हैं तो जामुन का सिरका खाना शुरू कर दें. क्योंकि जामुन के सिरके में फाइबर की मात्रा होती है जिससे भूख कम लगती है जो वजन घटाने में मदद करता है. इसलिए आप चाहे तो रोजाना दो चम्मच जामुन के सिरके में काला नमक मिलाकर पी सकते हैं.
हिमोग्लोबिन बढ़ाने में
जामुन के सिरका में आयरन होता है जो हिमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है. जिन लोगों को एनीमिया की शिकायत है उन्हें जामुन का सिरका खाना चाहिए. यह शरीर में खून की कमी को दूर करने में मदद करता है.
Also Read: मखाना और गुड़ खाने से सेहत को मिलते हैं 5 सबसे बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




