ePaper

Jaggery Tea: रोज पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Updated at : 03 Jul 2024 7:26 AM (IST)
विज्ञापन
Jaggery Tea: रोज पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

Jaggery Tea, Pic By: Social Media

Jaggery Tea: गुड़ की चाय सभी को पीना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ की चाय पीने से आपको गैस, कब्ज आदि की समस्या कभी नहीं होगी. चलिए जानते हैं विस्तार से गुड़ की चाय पीने के फायदे....

विज्ञापन

Jaggery Tea: गुड़ की चाय सबका फेवरेट होता है. यह दूसरी बात है कि लोग गुड़ की चाय पीना कम प्रिफर करते हैं. हालांकि बुजुर्गों को गुड़ की ही चाय अच्छी लगती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गुड़ की चाय सेहत के लिए कितना फायदेमंद होती है. गुड़ में ग्लूकोज और सुक्रोज होते हैं साथ ही खनिज और विटामिन भी होते हैं.गुड़ के खनिज तत्व में कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स, फाइबर, फास्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम, लौह, जिंक आदि पाए जाते हैं.अगर आप रोजाना गुड़ की चाय पिएं तो आप कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं. हम इस लेख के जरिए जानेंगे गुड़ की चाय पीने के फायदे..

पाचन में सुधार के लिए

अगर आप रोज सुबह गुड़ की चाय पीते हैं तो आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. गुड़ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण आपकी पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करता है. गुड़ की चाय पीने से कब्ज, गैस आदि की समस्या से निजात पाया जा सकता है. गुड़ की चाय से आपका पाचन स्वस्थ रहेगा.

वजन घटाने में मदद

जिन लोगों का वजन घट नहीं रहा है वह रोजाना गुड़ की चाय पिएं. गुड़ की चाय पीने से वनज तेजी से कम होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि गुड़ में कम कैलोरी होते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह गुड़ की चाय पी तो मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और वजन कम होने में सबसे अधिक सहयोग मिलती है. इसलिए जो भी लोग वजन घटा रहे हैं वे लोग गुड़ की ही चाय पिएं.

Also Read: क्या आप भी हैं खर्राटों से परेशान ? तो करें यह उपाय, मिलेगी खर्राटों से निजात

इम्यून सिस्टम मजबूत रखें

गुड़ की चाय पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत बना रहता है. क्योंकि गुड़ में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ावा देते हैं. ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह गुड़ की चाय पीते हैं आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है.

पीरियड्स दर्द से राहत दिलाएं

गुड़ की चाय आपको अंदर से दुरुस्त रखने में मदद करेगी. जिन महिलाओं को पीरियड्स संबंधी समस्याएं हैं उन्हें गुड़ की चाय पीना शुरू कर देना चाहिए. अगर आप गुड़ की चाय पीते हैं तो पीरियड्स के दिनों में ऐंठन, पेट दर्द आदि समस्याओं से राहत पाया जा सकता है.

Also Read: गर्भवती स्त्रियों को क्यों होती है सर दर्द की समस्या? जानिए चार कारण

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola