Patna के फोर्ड हॉस्पिटल में आई इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड मशीन, मिनटों में पता चलेगा दिल में कहां है ब्लॉकेज
Published by : Prashant Tiwari Updated At : 09 Jan 2025 3:13 PM
फोर्ड हॉस्पिटल
Patna: राजधानी के फोर्ड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में ऐसी मशीन आ गई है, जिसकी मदद से दिल के ब्लॉकेज का पता मिनटों में लग जाएगा.
Patna: पटना स्थित फोर्ड हॉस्पिटल के कार्डियोलॉजी विभाग में ऐसी मशीन आ गई है, जिसकी मदद से दिल के ब्लॉकेज का पता मिनटों में लग जाएगा. अस्पताल में इसके लिए इंट्रावैस्कुलर अल्ट्रासाउंड मशीन लाई गई है. इस अत्याधुनिक मशीन की मदद से दिल के मरीजों का सटीक इलाज किया जा सकेगा.
इन बिमारियों का चलेगा पता
हॉस्पिटल के डायरेक्टर और जनरल सर्जन संतोष कुमार ने बताया कि इस जांच से पता चलता है कि नली के अंदर क्या समस्या है? दिल में किस तरह का ब्लॉकेज है और इसका कौन सा प्रकार है. दिल के ब्लॉकेज के अलावा उसके प्रकार के बारे में भी पता लगाया जा सकेगा. मसलन, कैल्शियम, खून का थक्का, डिसेक्शन आदि.

एंजियोग्राफी से एक कदम आगे की कड़ी है ये मशीन
वरिष्ठ कर्डियोलॉजिस्ट डॉ. बी बी भारती ने बताया कि कई बार स्टेंटिंग के बाद अगर फिर से ब्लॉकेज हो जाता है, जिसे रिस्टोनोसिस कहते हैं, तो इस मशीन से इसका पता लगाया जा सकता है. उन्होंने बताया कि यह मशीन एंजियोग्राफी से एक कदम आगे की कड़ी है, जिससे स्टेंटिंग का सही से अवलोकन भी हो पाएगा.
इसे भी पढ़ें: तेजस्वी के बताए रास्ते पर चलते हैं लालू यादव, JDU बोली, युवराज ने पिता की राजनीति…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prashant Tiwari
प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










