Health Tips: खाली पेट ना खाएं ये चीजें, भुगतने पड़ सकते हैं गंभीर परिणाम

Edited by Shaurya Punj
Updated:
विज्ञापन

Health Tips, Food to Avoid On An Empty Stomach: कुछ चीजों को सुबह खाली पेट खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि ये चीजें आपके पाचन को ट्रिगर कर सकती हैं. तो चलिए जानते उन फूड्स से बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए.

विज्ञापन

Food to Avoid On An Empty Stomach: आपने हमेशा से यह सुना होगा कि सेहतमंद रहने के लिए सुबह का नाश्ता बेहद जरूरी होता है. यही वजह है कि बड़े-बुर्जुगों से लेकर डॉक्टर तक लोगों को ब्रेकफास्ट स्किप न करने की सलाह देते हैं. कुछ चीजों को सुबह खाली पेट खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. क्योंकि ये चीजें आपके पाचन को ट्रिगर कर सकती हैं. तो चलिए जानते उन फूड्स से बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट नहीं खाना चाहिए.

Also Read: Food for healthy Bones: जानिए हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए क्या खाएं

चाय और कॉफी

कई लोगों की सुबह उठते ही चाय या कॉफी पीने की आदत होती है. लेकिन सुबह उठकर खाली पेट चाय-कॉफी पीने से पेट में एसिड की समस्या बढ़ सकती है. इसकी वजह से आपका पेट खराब हो सकता है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं.

प्रोसेस्ड मीट

खाली पेट सुबह भूलकर भी नहीं करना चाहिए मीट का सेवन. असल में सॉसेज और बेकन जैसे फैट से भरपूर मांस में आमतौर पर सोडियम, अनहेल्दी फैट और सैचुरेशन की मात्रा अधिक होती है. जो शऱीर के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं.

आम

आम फाइबर से भरपूर होता है और खाली पेट खाने पर पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. खाली पेट आम खाने से पेट फूलना, गैस और कब्ज भी हो सकती है. पाचन संबंधी परेशानी से बचने के लिए खाने के बाद आम खाना सबसे अच्छा होता है.

ऑयली फूड आइटम

बड़े हो या बच्चे सभी को फ्राइड और ऑयली चीजें खाना पसंद होती हैं. लेकिन आपको बता दें कि सुबह खाली पेट समोसा पकौड़ा जैसी चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकती हैं. इसलिए अपनी दिन की शुरूआत हेल्दी चीजों के साथ करें.

दही

प्रोबायोटिक कैल्शियम से भरपूर दही दांतों के साथ-साथ पूरे शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है. लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट दही का सेवन करते हैं, तो इससे पेट में मौजूद एसिड गुड बैक्टीरिया को नष्ट कर देता है.

पेस्ट्री और डोनट्स

रिफाइन शुगर और अनहेल्दी फैट से भरपूर खाना आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं माना जाता है. इसलिए सुबह खाली पेट इन चीजों के सेवन से बचें.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola