ePaper

Health Tips: रोजाना ब्रश करने के बाद भी कम नही हो रही मुंह से बदबू, ये हो सकती है वजह

Updated at : 05 Jan 2025 8:39 PM (IST)
विज्ञापन
Bad breath

Bad breath

Health Tips: रोजाना ब्रश करते हैं, मुंह की अच्छे से सफाई करते हैं फिर भी मुंह से बदबू आना बंद नहीं हो रहा है तो ये वजह हो सकती है.

विज्ञापन

Health Tips: मुंह या सांसों से बदबू आने की वजह से इंसान दूसरों के सामने शर्मिंदा महसूस करता है. इसकी मुख्य वजह सही से मुंह की सफाई न करना या रोजाना ब्रश न करना है. साथ ही जब इंसान को जिंजिवाइटिस यानी मुंह से जुड़ी समस्या के कारण भी हो सकता है. अगर इसे समय पर ध्यान नहीं दिया गया तो पायरिया की दिक्कत होने लगती है. जिसकी वजह से मुंह से तो बदबू आता है साथ ही दांत भी कमजोर होने लगते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि इसके अलावा मुंह से बदबू आने के और क्या कारण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Skin Care Tips: ठंड में चेहरे की रंगत रहेगी बरकरार, नहाने के बाद अपनाएं ये घरेलू नुस्खें

यह भी पढ़ें- Beauty Tips: बढ़ती उम्र के बाद भी नहीं कम होगी खूबसूरती, जवां बनाए रखने में मदद करेंगी ये आदतें

पेट की समस्या की वजह से

जब इंसान पेट की समस्या से जूझ रहा होता है अर्थात जब किसी को कब्ज और एसिडिटी की समस्या रहती है तो उसके मुंह से बदबू आने लगती है, क्योंकि पेट ठीक से साफ न होने की वजह से पाचन तंत्र और आंतों में मौजूद बैक्टीरिया हाइड्रोजन सल्फाइड बन जाती है. यही कारण है कि मुंह से बदबू आने लगती है.

कम पानी पीने से

जब इंसान पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीता है तो मुंह या सांसों से बदबू आने की समस्या आने लगती है. शरीर में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं होने पर इंसान डिहाइड्रेशन का शिकार हो जाता है. जिसकी वजह से मुंह सूखने लगता है और लार कम होने लगती है. ऐसे में मुंह में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने लगती है. यही कारण है कि मुंह से बदबू आने लगती है.

कैफीन युक्त खाद्य पदार्थों के ज्यादा सेवन से

जो इंसान चाय या कॉफी ज्यादा मात्रा में पीते हैं. उन्हें इस तरह की समस्या आने लगती है. चाय और कॉफी के अधिक सेवन से कैविटी का खतरा भी बढ़ जाता है. साथ इसमें मौजूद कैफीन मुंह की लार को सुखाने का काम करता है. जिसकी वजह से बैक्टीरिया की बढ़ने लगती हैं और बदबू की समस्या को बढ़ा देती है.

डायबिटीज मरीजों में

जो इंसान डायबिटीज की समस्या से ग्रसित है उसे इंसान के मुंह से ज्यादा बदबू आती है, क्योंकि इस बीमारी में इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित रहती है. इसके अलावा, अलग-अलग दवाओं के सेवन से भी यह समस्या बढ़ने लगती है.

खर्राटा लेने वाला इंसान

जिस इंसान में सोते समय खर्राटा लेने की आदत होती है. उसमें यह समस्या ज्यादा होती है, क्योंकि खर्राटा लेने वाले इंसान नाक की बजाय मुंह से सांस लेते हैं. जिसकी वजह से मुंह की लार सूख हो जाती है. ऐसे में मुंह से बदबू आने की समस्या होने लगती है.

यह भी पढ़ें- Beauty Tips: चेहरे की खोई रंगत को वापस लाएगा चुकंदर और गुलाब का ब्लश, जानें बनाने की विधि

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola