ePaper

Health Tips: कई बीमारियों को ठीक करता है सिर्फ सर्दियों में मिलने वाला यह फल, जानें खाने के फायदे

Updated at : 06 Dec 2024 9:29 PM (IST)
विज्ञापन
Benefits of Custard Apple

सीताफल खाने के फायदे

Health Tips: सीताफल में भरपूर मात्रा में विटामिन्स (A,B,C और E), कॉपर, मैग्नीशियम,मैग्नीज और फॉस्फोरस जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: सर्दियों में कई तरह के फल और सब्जियां बाजार में मिलने लगते हैं, जिनमें सीताफल या शरीफा काफी प्रसिद्ध है. यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है. यह फल ठंड में जरूर मिलता है, लेकिन कई बीमारियों को ठीक करने में कारगर होता है. इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स (A,B,C और E), कॉपर, मैग्नीशियम,मैग्नीज और फॉस्फोरस जैसे औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कि बीमारियों से लड़ने में मदद करता है.

Also Read: Benefits of Dates: सर्दियों में भी गर्माहट का एहसास दिलाएगा खजूर, बस खाने के लिए अपनाएं ये तरीके

Also Read: Weight Loss Diet: महीने भर में मोटापे से मिलेगा छुटकारा, पेट की चर्बी झट से होगी गायब, अपनाएं ये सुपरफूड्स

दांतों के दर्द से छुटकारा

सीताफल या शरीफा दांतों और मसूड़ों के बीमारी के लिए फायदेमंद है. ऐसे लोग जो इस पीड़ा से ग्रसित हैं, वे जरूर इस फल का सेवन करें. अगर नियमित रूप से रोजाना एक शरीफा का सेवन करते हैं तो दांत और मसूड़ों के दर्द से छुटकारा मिल जाएगा.

एनीमिया की समस्या से निजात

जो लोग खून की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें जरूर सीताफल का सेवन करना चाहिए. यह एनीमिया से ग्रसित लोगों के लिए दवाई की तरह काम करता है. अगर रोजाना इस फल को खाते हैं तो यह शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाएगा.

आंखों के लिए फायदेमंद

सीताफल खाने से आंखों की समस्या से निजात मिलती है. इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन बी और विटामिन सी पाया जाता है. जो कि आंखों की रोशनी फायदेमंद होता है.

कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायक

अगर आपका कोलेस्ट्रॉल बढ़ गया है तो रोजाना सीताफल खाने से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है, क्योंकि बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर के लिए काफी हानिकारक होता है. ऐसे में सीताफल खाने से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है.

इम्युनिटी को करता है बूस्ट

सीताफल में विटामिन सी के साथ एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर पाई जाती है. जिससे यह इम्यूनिटी को बूस्ट करने में कारगर होता है. इसके अलावा शरीर की कमजोरी को दूर कर ऊर्जा प्रदान करने का काम करता है.

Also Read: Health Tips: वायरल फीवर के दौरान आपको खानी चाहिए ये चीजें, इम्युनिटी हो जाती है बेहतर

विज्ञापन
Shashank Baranwal

लेखक के बारे में

By Shashank Baranwal

जीवन का ज्ञान इलाहाबाद विश्वविद्यालय से, पेशे का ज्ञान MCU, भोपाल से. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के नेशनल डेस्क पर कार्य कर रहा हूँ. राजनीति पढ़ने, देखने और समझने का सिलसिला जारी है. खेल और लाइफस्टाइल की खबरें लिखने में भी दिलचस्पी है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola