Health Tips: गलती से भी कच्चा ना खाएं इन सब्जियों को वरना जाना पड़ सकता है अस्पताल

Published by : Rishu Kumar Upadheyay Updated At : 09 Feb 2025 9:30 PM

विज्ञापन

Health Tips: सब्जियों को कच्चा खाने से कई लाभ होते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी सब्जियां है जिनको कच्चा खाने से कई बीमारियां हो सकती हैं?

विज्ञापन

Health Tips: आजकल अपने स्वास्थ्य को लेकर लोग काफी ज्यादा सतर्क रहने लगे हैं. लोगों ने अपने खान-पान में हरी सब्जीयों और सलाद को प्रमुख स्थान दिया है .आजकल हरी सब्जियों के जूस आसानी से बाजार में मिलते हैं. कई शोध में स्वस्थ रहने केलिए सलाद और हरी सब्जी खाने की सलाह भी दी जाती है. सब्जी में पर्याप्त मात्रा में पोषक तत्व और फाइबर होता है इसलिए सीधे तौर पर हरी सब्जी खाने से ज्यादा लाभ मिलता है. लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ ऐसी सब्जियां भी है जिनको अगर कच्चा खाते हैं तो कई तरह की परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं.आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. डिंपल जांगड़ा के मुताबिक सब्जियों का सेवन कच्चा करना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है. उनके अनुसार हरी सब्जियों में कई प्रकार के परजीवी पाए जाते हैं जो हमारे आंतों और खून में और यहां तक की मस्तिष्क में भी प्रवेश कर सकते हैं. इन परजीवियों से गंभीर बीमारी का खतरा रहता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है की कौन-कौन सी कच्ची सब्जियां हैं जिनका कच्चा सेवन करना खतरनाक हो सकता है.

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च में एक विशेष प्रकार का परजीवी टेपवर्म के होने की संभावना रहती है. यह परजीवी फल के भीतर खुद को जीवित रखता है. अगर इस सब्जी का कच्चा सेवन किया जाए तो यह शरीर में और फिर मस्तिष्क में भी जा सकता है. इसलिए शिमला मिर्च से पहले बीज निकालकर फिर इसे गर्म पानी में धोकर खाना सही रहेगा.

पत्ता गोभी

आजकल बाजार में बर्गर ,मोमोज, चाऊमीन, मंचूरियन, एग रोल जैसे फास्ट फूड में धड़ल्ले से कच्चे पत्ता गोभी को मिलाया जाता है. पत्ता गोभी में टेपवर्म ( एक प्रकार का परजीवी) पाया जाता है जो आंतों और और खून से होकर दिमाग तक को नुकसान पहुंचा सकता है. इसलिए कभी भी पत्ता गोभी का कच्चा सेवन ना करें.

पालक

पालक में प्रचुर मात्रा में आयरन ,फाइबर, विटामिन ए , विटामिन सी और विटामिन के पाया जाता है लेकिन इसका कच्चा सेवन भारी पड़ सकता है. पालक में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है जिससे किडनी स्टोन का खतरा होता है इसलिए स्टोन वाले लोग इसको ना खाएं. इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए अच्छा तो होता है लेकिन यह कई बार एसिडिटी और पेट दर्द का कारण भी बन सकता है क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है.
इसमें विटामिन के होता है इसलिए यह रक्त थक्का बनने की प्रक्रिया को भी प्रभावित कर सकता है.

विशेष कर जड़ वाली सब्जियों को लोग सीधे तौर पर खेत से निकालकर खाना शुरू कर देते हैं. ऐसे सब्जी सीधे खाने से पेट दर्द , पाचन की समस्या , फूड प्वाइजनिंग और परजीवी से कई रोगों के उत्पन्न होने का खतरा बढ़ जाता है इसलिए जड़ वाली सब्जियों को अच्छे से गर्म पानी में धोकर ही खाएं.

विज्ञापन
Rishu Kumar Upadheyay

लेखक के बारे में

By Rishu Kumar Upadheyay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola