ePaper

Dahi Aur Roti Benefits: दही के साथ रोटी खाने के 5 सबसे बड़े फायदे

Updated at : 17 Aug 2024 5:02 PM (IST)
विज्ञापन
Dahi Aur Roti Benefits

Dahi Aur Roti Benefits

Dahi Aur Roti Benefits:  दही रोटी साथ में खाने से सेहत पर इसका अच्छा असर पड़ता है. चलिए जानते हैं दही के साथ रोटी खाने के फायदे...

विज्ञापन

Dahi Aur Roti Benefits: दही के साथ रोटी खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. दही और रोटी में प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कई सारे विटामिन्स पाए जाते हैं जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है.  चलिए जानते हैं दही के साथ रोटी खाने के फायदे…

हड्डियां मजबूत रहती हैं

दही के साथ रोटी खाने से हड्डियां मजबूत होती है. ऐसा इसलिए क्योंकि दही और रोटी में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने में बहुत सहायक होते हैं. अगर आपकी हड्डियां कमजोर हो गई हैं तो दही और रोटी खाना शुरू कर दीजिए.

पाचन बेहतर रहता है

अगर आप दही के साथ रोटी खाते हैं तो इससे पाचन बेहतर होता है. दही रोटी में कई सारे पोषक तत्व होते हैं जो पाचन के लिए सबसे जरूरी होते हैं. अगर आप दही और रोटी खाते हैं तो इससे अपच और गैस की समस्या नहीं होगी.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें

अगर आप दही और रोटी साथ में खाते हैं तो इससे ब्लड प्रेशर पर काबू पाया जा सकता है. क्योंकि दही और रोटी में मौजूद पोषक तत्व हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं.  दही रोटी के साथ में खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर पड़ता है. इसलिए सभी लोगों को दही और रोटी जरूर खाना चाहिए.

इम्यूनिटी मजबूत करें

दही और रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होते है जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है. अगर आप दही के साथ रोटी खाते हैं तो इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ेगी.

मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रखें

दही में एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जबकि रोटी में मौजूद पोषक तत्व रोटी जब दही के साथ मिलता है तो इसका अच्छा असर मासिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. दही के साथ रोटी खाने से तनाव कम होता है.

Also Read: सिर्फ 2 महीने में वजन करें गेन, पिएं वजन तेजी से बढ़ाने वाला यह ड्रिंक

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola