Change Toothbrush Regularly: नियमित रूप से टूथब्रश बदलना है जरूरी, वरना हो सकती है ये परेशानी

Updated at : 22 May 2022 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
Change Toothbrush Regularly: नियमित रूप से टूथब्रश बदलना है जरूरी, वरना हो सकती है ये परेशानी

Change Toothbrush Regularly: हम अक्सर बाजार से टूथब्रश खरीदते हैं और उसका इस्तेमाल तब तक करते हैं जब तक कि उसके ब्रिसल्स पूरी तरह से खराब न हो जाएं. लेकिन ऐसा करने से हमें कोई फायदा नहीं होता उल्टा नुकसान होने लगता है.

विज्ञापन

Change Toothbrush Regularly: किसी भी तरह के सामान की खरीददारी करते वक्त हम सभी न केवल एक्सपायरी डेट की जांच करते हैं, बल्कि मैन्युफैक्चरिंग डेट और उत्पाद को किस स्थिति में रखा जा रहा है, इसकी भी जांच करते हैं. लेकिन क्या आपने कभी अपने टूथब्रश की एक्सपायरी डेट देखी है जिसे आप अपने दांतों को साफ करने के लिए रोज अपने मुंह में डालते हैं?

हम अक्सर बाजार से टूथब्रश खरीदते हैं और उसका इस्तेमाल तब तक करते हैं जब तक कि उसके ब्रिसल्स पूरी तरह से खराब न हो जाएं. विशेषज्ञों के अनुसार, हमें टूथब्रश के खराब होने की स्थिति तक पहुंचने से पहले उसे नियमित रूप से बदलना चाहिए.

डेंटिस्ट के अनुसार, एक व्यक्ति को हर तीन महीने में अपना टूथब्रश जरूर बदलना चाहिए. किसी भी पैकेज्ड टूथब्रश की कोई एक्सपायरी डेट नहीं लिखी होती है. लेकिन जैसे ही आप इसे खोलते हैं और इसका इस्तेमाल करना शुरू करते हैं, आपके टूथब्रश का जीवन चक्र 3 से 4 महीने का होता है. इसके बाद उस टूथब्रश से अपने दांतों को साफ करना बेकार है.

Also Read: Cooking Oil Reuse: एक बार इस्तेमाल किए गए कुकिंग ऑयल से दोबारा न पकाएं खाना, जानें इसके नुकसान

एक्सपर्ट के मुताबिक एक्सपायर हो चुके टूथब्रश का इस्तेमाल करने के कई नुकसान हैं. अगर आप टूथब्रश का इस्तेमाल चार महीने से ज्यादा समय तक करते हैं, तो इसका मतलब है:

  • आपके ब्रश पर बहुत अधिक बैक्टीरिया का विकास हो चुका है और अब आपके दांतों को इससे साफ करने से आपका भला नहीं हो सकता.

  • वह टूथब्रश अब आपके दांतों पर जमे प्लाक को हटाने में सक्षम नहीं है. आपका ब्रश जितना अधिक टूटता है, उतना ही वह प्लाक को हटाने में असमर्थ होता है.

  • आपको सांसों की दुर्गंध की समस्या होने लगेगी क्योंकि आपका ब्रश प्लाक को साफ करने में असमर्थ है.

  • आप जिस टूथब्रश का उपयोग कर रहे हैं, वह आपको संकेत भी देता है कि आपको इसे बदलने की आवश्यकता है. ब्रश के ब्रिसल्स फैले जाते हैं और उसके नीचे काले निशान पड़ हैं. यह आपके ब्रश को बदलने का संकेत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola