ePaper

Amla Raita Recipe in Hindi:रोज बस एक कटोरी खाएं यह आंवला रायता,पास नहीं फटकेंगी बीमारियां

Updated at : 20 Dec 2025 2:57 PM (IST)
विज्ञापन
Amla Raita Recipe in Hindi:रोज बस एक कटोरी खाएं यह आंवला रायता,पास नहीं फटकेंगी बीमारियां

Amla Raita Recipe in Hindi

Amla Raita Recipe in Hindi : घर पर आसानी से बनाएं हेल्दी और टेस्टी आंवला रायता. रोज एक कटोरी खाने से बढ़ाएं इम्युनिटी और पाचन सुधारें. जानिए आसान स्टेप-बाय-स्टेप विधि.

विज्ञापन

Amla Raita Recipe in Hindi: आज के बदलते लाईफस्टाइल में हर कोई हेल्दी रहना चाहता है और ठंड के दिनों में अपनी सेहत पर खास ध्यान रखने की जरुरत होती है.ऐसे में क्या आपको पता है कि आपकी किचन में मौजूद आंवला आपके लिए वरदान साबित हो सकता है. हालांकि कच्चा आंवला खाना हर किसी के बस की बात नहीं होती.यही वजह है कि आज हम आपके लिए लाए हैं आंवला रायता की एक ऐसी जादुई रेसिपी जो स्वाद में जितनी लाजवाब है सेहत के लिए उतनी ही फायदेमंद.

सामग्री

  • आंवला – 2-3 (छोटे आकार के)
  • दही – 1 कप
  • भुना जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
  • काला नमक – ¼ छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक – स्वाद अनुसार
  • हरी मिर्च (बारीक कटी) – 1 (ऐच्छिक)
  • धनिया पत्ती (कटी हुई) – 1 छोटा चम्मच
  • सूखा नारियल (ऐच्छिक) – 1 छोटा चम्मच

बनाने की विधि

  • आंवला तैयार करें: आंवले को धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. बीज निकाल दें.
  • दही फेंटें: दही को अच्छी तरह फेंट लें ताकि यह मलाईदार हो जाए.
  • मसाले मिलाएं: फेंटे हुए दही में भुना जीरा पाउडर, काला नमक और सेंधा नमक डालें.
  • आंवला मिलाएं: कटे हुए आंवले दही में डालकर हल्के हाथ से मिलाएं.
  • सजावट करें: ऊपर से हरी मिर्च, कटी धनिया और सूखा नारियल छिड़कें.
  • ठंडा परोसें: रायता को कुछ मिनट के लिए फ्रिज में रखें और ठंडा परोसें.

Also Read : Winter Special Masala Gur Recipe in Hindi: बिना चीनी की हेल्दी मिठाई,सर्दियों में आपको रखेगी बीमारियों से कोसों दूर

Also Read : Christmas Party Snacks:मेहमानों का दिल जीत लेंगी ये 5 झटपट क्रिसमस पार्टी स्नैक्स रेसिपीज

Also Read : Urad Dal Halwa Recipe in Hindi: डिलीवरी के बाद जरूर खाएं, उड़द दाल के हलवे की खास पौष्टिक रेसिपी

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola