ePaper

Eggs Benefits: रोज अंडा खाने के 5 सबसे बड़े फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Updated at : 03 Jul 2024 9:42 AM (IST)
विज्ञापन
Eggs Benefits: रोज अंडा खाने के 5 सबसे बड़े फायदे जान रह जाएंगे हैरान

Eggs, Photos By: Social Media

Eggs Benefits: रोज एक अंडा सभी को खाना चाहिए. अंडा खाने से इसका अच्छा असर सेहत पर देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं रोज अंडा खाने के फायदे...

विज्ञापन

Eggs Benefits: अंडा हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. रोज एक अंडा खाने से आप अंदर से मजबूत होंगे. उबले हुए अंडे में प्रोटीन, न्यूट्रिशन, कैल्शियम, विटामिन ए, डी और ई, एंटीऑक्सीडेंट, ओमेगा-3 फैटी एसिड पाए जाते हैं जो हमारे शरीर के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं. चलिए हम इस लेख के माध्यम से जानते हैं रोज अंडे खाने के फायदे…

गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाएं

अगर आप रोजाना एक उबला हुआ अंडा खाते हैं तो आपके शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. अंडा खाने से दिल से जुड़ी बीमारियों का कम खतरा रहता है. इसलिए सभी को अंडा जरूर खाना चाहिए.

Also Read: रोज पिएं गुड़ की चाय, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

आंखों के लिए

अंडा में विटामिन-ए, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी पाया जाता है जो हमारे आंखों के लिए जरूरी होते हैं. अगर आप रोजाना एक अंडा खाते हैं तो आंखों की रोशनी तेजी से बढ़ेगी.

इम्यूनिटी बूस्टर करें

उबले हुए अंडे में एंटी ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और कई विटामिन्स होते हैं जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं. अगर आप रोजाना एक अंडा खाते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव आपके सेहत पर देखने को मिलेगा.

हड्डियों को मजबूत रखें

अंडे में विटामिन-डी पाया जाता है जो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सबसे अधिक जरूरी होते हैं. अगर आपके पैरों में दर्द और जोड़ों में दर्द बना रहता है तो रोजाना एक अंडा खाना शुरू कर दें. इससे आपकी हड्डियां तो मजबूत होंगी ही साथ ही मसल्स के दर्द से निजात भी मिलेगा.

ब्रेन के लिए

अंडे में कोलीन पाया जाता है जो ब्रेन के लिए मददगार है. अगर आप रोजाना अंडा खाते हैं तो मेमोरी पावर बढ़ेगा. इसलिए सभी को रोजाना एक अंडा खाना चाहिए. इससे खाने से दिमाग तेज हो सकता है.

Also Read: दूध में 5 काजू डालकर खाने के ये हैं सबसे बड़े फायदे

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola