हजारीबाग में मिड डे मील में बच्चों को सड़ा अंडा देने का मामला, जांच करने स्कूल पहुंचे DSE ने लगायी फटकार

हजारीबाग जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति पूरी ईमानदारी से एमडीएम एवं शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें. कन्या मध्य विद्यालय में एमडीएम जांच की सूचना पर विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त दिखी.
Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले के केरेडारी कन्या मध्य विद्यालय में बच्चों को एमडीएम (मिड डे मील) में घटिया भोजन एवं सड़ा अंडा देने के मामले में जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) संतोष कुमार गुप्ता शनिवार को जांच करने विद्यालय पहुंचे. इस क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने एमडीएम का मुआयना किया. इसके साथ ही शुक्रवार को बच्चों को घटिया भोजन एवं सड़ा अंडा देने को लेकर बच्चों से पूछताछ की. बच्चों ने विद्यालय प्रबंधन के द्वारा एमडीएम में घटिया भोजन एवं सड़ा अंडा देने की बात कही. इन्होंने शिकायत की कि मेन्यू के अनुसार उन्हें मध्याह्न भोजन भी नहीं दिया जाता. इस मामले में डीएसई ने बीईईओ को कार्रवाई का निर्देश दिया है.
विद्यालय के सचिव व अध्यक्ष को लगायी कड़ी फटकार
हजारीबाग जिले के केरेडारी कन्या मध्य विद्यालय के सचिव, अध्यक्ष एवं संयोजिका ने भी मिड डे मील में बच्चों को सड़ा अंडा देने की बात स्वीकारी. जिला शिक्षा अधीक्षक (डीएसई) संतोष कुमार गुप्ता ने जांच में मामला सही पाए जाने पर विद्यालय के सचिव एवं अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगायी. इसके साथ ही इन पर कार्रवाई करने का निर्देश केरेडारी बीईइओ चंद्र शेखर भारती को दिया.
बच्चों के स्वास्थ्य से नहीं हो खिलवाड़
जिला शिक्षा अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. शिक्षक एवं विद्यालय प्रबंधन समिति पूरी ईमानदारी से एमडीएम एवं शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करें. कन्या मध्य विद्यालय में घटिया एमडीएम जांच की सूचना पर विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त दिखी. बीईईओ चंद्रशेखर भारती ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन ने नोटिस का जवाब नहीं दिया है. जवाब मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: रांची के मेसरा में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, इलाके में पसरा मातम
रिपोर्ट : अरुण यादव, केरेडारी, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




