झारखंड: धारदार हथियार से युवक की हत्या, शादी समारोह में साथ लेकर गए दोस्त हैं फरार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Jun 2023 3:27 PM
घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां सरिता देवी ने पुलिस को बयान दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार 7 जून की रात लगभग 10 बजे श्यामसुंदर के दोस्त गांव के ही बुंदीलाल मरांडी, छोटेलाल मरांडी और सुरेन्द्र मरांडी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसे डुमरडीहा गांव लेकर गये थे.
बरकट्ठा, (हजारीबाग), रेयाज खान. हजारीबाग जिला अंतर्गत गोरहर थाना क्षेत्र में बंड़ासिंघा इचाक-मार्ग पर बाराडीह गांव के समीप एक युवक का शव मिला है. गुरुवार की अहले सुबह सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर पड़ने पर इसकी सूचना गोरहर थाना पुलिस को दी गयी. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के शव को बरामद किया. मृतक की पहचान महुआटांड़ शिलाडीह निवासी श्यामसुंदर मरांडी (15 वर्ष) पिता चरका मरांडी के रूप में की गयी है. मृतक के शव को देखने से प्रतीत होता है कि उसके सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है. इससे उसकी मौत हुई.
दोस्तों के साथ शादी समारोह में गया था मृतक
बताया जा रहा है कि मृतक के शव के पास काफी खून गिरा हुआ था. घटनास्थल पर पहुंची मृतक की मां सरिता देवी ने पुलिस को बयान दिया है. उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार 7 जून की रात लगभग 10 बजे श्यामसुंदर के दोस्त गांव के ही बुंदीलाल मरांडी, छोटेलाल मरांडी और सुरेन्द्र मरांडी शादी समारोह में शामिल होने के लिए उसे डुमरडीहा गांव लेकर गये थे. इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा, जबकि मृतक के तीनों दोस्त घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं.
जांच में जुटी पुलिस
गोरहर थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर मामले की तहकीकात की जा रही है. पुलिस ने मृतक श्यामसुंदर मरांडी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










