ePaper

Jharkhand News : पीएलएफआई के जोनल कमांडर शनिचर के माता-पिता से मिले एसपी, कहा- सरेंडर करने के लिए बेटे को समझायें

Updated at : 02 Feb 2021 1:43 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : पीएलएफआई के जोनल कमांडर शनिचर के माता-पिता से मिले एसपी, कहा- सरेंडर करने के लिए बेटे को समझायें

पीएलएफआई के जोनल कमांडर शनिचर के माता-पिता से मिले एसपी

विज्ञापन

Gumla News, Gumla Naxal News गुमला : गुमला के पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन सोमवार को कामडारा प्रखंड के सरिता बड़काटोली गांव पहुंचे, जहां 10 लाख रुपये के इनामी पीएलएफआई के जोनल कमांडर शनिचर सुरीन के माता-पिता से मुलाकात की. एसपी ने नक्सली कमांडर के माता-पिता से अपील की कि वे अपने बेटे को सरेंडर करने के लिए समझायें. ताकि शनिचर सुरीन सरेंडर करने के बाद कुछ सालों तक जेल में रह कर अपने परिवार के साथ सुरक्षित रह सके.

शनिचर के माता-पिता ने एसपी से कहा कि कई महीनों से शनिचर सुरीन घर नहीं आया है और न ही घर के किसी सदस्य से मिला है. माता-पिता ने कहा कि वे लोग शनिचर सुरीन से संपर्क करेंगे, ताकि उसे सरेंडर करने के लिए समझाया जा सके. एसपी ने कहा कि शनिचर सुरीन पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप के दस्ते के साथ घूमता है. वह चाईबासा व खूंटी जिला के इलाके में ज्यादा भ्रमणशील है.

सरकार ने उसपर 10 लाख रुपये का इनाम रखा है. आज नहीं तो कल पुलिस उसे खोज निकालेगी, इसलिए शनिचर सुरीन के माता पिता से कहा गया है कि वे अपने बेटे को सरेंडर करने के लिए दबाव बनायें.

एसपी ने कहा कि पुलिस प्रयास कर रही है कि जितने भी उग्रवादी व नक्सली हैं, उसके घर जाकर उन लोगों के परिवार से मिले, ताकि नक्सली व उग्रवादियों का मन बदल जाये और वे सरेंडर कर सकें. एसपी ने कहा कि जो सरेंडर नहीं करते हैं, तो उन्हें जंगल में मुठभेड़ में मार गिराने में पुलिस कभी पीछे नहीं हटेगी. मौके पर एसडीपीओ दीपक कुमार, इंस्पेक्टर बैजू उरांव, कामडारा थानेदार देवप्रताप धान सहित पुलिस बल के जवान थे.

सर्च अभियान चलाया :

पीएलएफआई के उग्रवादियों की धर-पकड़ के लिए गुमला एसपी, बसिया एसडीपीओ व अन्य जवानों ने कामडारा इलाके के बड़काटोली, सरिता व आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान एसपी पैदल चले. गांव के लोगों से मुलाकात की. गांव की समस्याओं से अवगत हुए. साथ ही उग्रवादियों के आने-जाने के संबंध में जानकारी ली. एसपी ने लोगों से कहा है कि उग्रवादी किसी के अपने नहीं होते हैं, इसलिए अगर कोई उग्रवादी नजर आये या परेशान करे, तो इसकी सूचना पुलिस को दें. उग्रवादियों की जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola