Gujarat Chunav Result 2022: गुजरात में प्रचंड बहुमत की ओर बीजेपी, बोले संबित पात्रा- बदल रहा है ट्रेंड

Published by : Pritish Sahay Updated At : 08 Dec 2022 12:54 PM

विज्ञापन

Gujarat Chunav Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रचंड बहुमत की ओर बढ़ रही है. रुझानों में दावा किया जा रहा है कि पार्टी 150 से ज्यादा सीट पर जीत रही है. इधर बीजेपी की रिकार्ड जीत को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विकास की जीत बताया है.

विज्ञापन

Gujarat Chunav Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के जैसे जैसे नतीजे सामने आ रहे हैं बीजेपी खेमे की खुशी बढ़ती जा रही है. पार्टी इस रिकॉर्ड बढ़त को गुजरात मॉडल की जीत बता रही है. इसी कड़ी में बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भारत की राजनीति का जो ट्रेंड लाइन है उसमें बहुत बड़ा परिवर्तन हुआ है. इंडिया टीवी के एक कार्यक्रम में बोलते हुए संबित पात्रा ने कहा कि 27 सालों के बाद भी गुजरात में जिस तरह रिकार्ड वोट बीजेपी को मिल रहा है उससे साफ है कि लोग गुजरात मॉडल को खूब पसंद कर रहे हैं.

विकास की जीत: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि गुजरात से जो नतीजे सामने आ रहे हैं वो बता रहे हैं कि कहीं न कहीं विकास की जीत होती है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी हिमाचल में भी जितेगी. वहीं गुजरात को लेकर कहा कि राजनीतिक में ट्रेंड बदल रहा है. लोगों ने बीजेपी के विकास कार्यों को पसंद किया है. उन्होंने कहा कि यह विकास की जीत है.

कांग्रेस कर रही है ‘भारत छोड़ो यात्रा’: गुजरात चुनाव में खराब प्रदर्शन को लेकर पात्रा ने कहा कि कांग्रेस पूरे देश में पिछड़ रही है. उन्होंने कहा कि गुजरात में कांग्रेस ने काफी कम सभाएं की है. वहीं, राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि ये भारत जोड़ो नहीं, भारत छोड़ो यात्रा है. गौरतलब है कि गुजरात से आ रहे रुझानों में बीजेपी रिकॉर्ड जीत की ओर बढ़ रही है.

सकारात्मक नीतियों का परिणाम- तोमर: इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि बीजेपी विकास की राजनीति में भरोसा रखती है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं. उन्होंने कहा कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है.


Also Read: Gujarat Election Results: रिकॉर्ड जीत की ओर BJP, बोले प्रह्लाद जोशी- मॉडल ऑफ गुजरात लोगों की पहली पसंद

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola