Gujarat Election Result: BJP की आंधी में उड़े सब, 74% उम्मीदवार की जमानत जब्त, केजरीवाल और ओवैसी भी पस्त

Updated:
विज्ञापन
Gujarat Election Result: BJP की आंधी में उड़े सब, 74% उम्मीदवार की जमानत जब्त, केजरीवाल और ओवैसी भी पस्त

New Delhi: A BJP worker plays a conch as he celebrates the party’s victory in Gujarat Assembly elections, at BJP Headquarters in New Delhi, Thursday, Dec. 8, 2022. (PTI Photo/Vijay Verma)(PTI12_08_2022_000272A)

Gujarat Election Result 2022: गुजरात चुनाव में भाजपा का वोट शेयर 52.5 फीसदी रिकॉर्ड किया गया. वहीं आम आदमी पार्टी को 12.92 फीसदी वोट मिले और अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की. कांग्रेस को 27.28 फीसदी वोट इस बार प्राप्त हुए.

विज्ञापन

Gujarat Election Result 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करके भाजपा के हौसले बुलंद हैं. भाजपा ने 156 सीट पर जीत दर्ज करके अन्य पार्टियों के पसीने छुड़ा दिये. इस बार चुनाव में भाजपा की ऐसी आंधी चली कि विरोधी पार्टियों के करीब 74 फीसदी कैंडिडेट की जमानत तक जब्त हो गयी. चुनाव के मैदान में उतरे कुल 1,621 उम्मीदवारों में से 1200 से अधिक को बुरी तरह से हार का मुंह देखना पड़ा. गुजरात में सरकार बनाने का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी (आप) के केवल पांच उम्मीदवार ही जीत सके. आप और कांग्रेस के ज्यादातर उम्मीदवार चुनाव हार गये. फाइनल रिजल्ट के बाद आम आदमी पार्टी के 128 और कांग्रेस के 42 उम्मीदवारों के जमानत जब्त होने की खबर आयी.

74 फीसदी उम्मीदवारों की ज़मानत ज़ब्त

गुजरात में भाजपा ने 52.5 फीसदी वोट शेयर पर कब्जा किया है और प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज की है. कांग्रेस के 42 उम्मीदवार और आम आदमी पार्टी (AAP) के 128 उम्मीदवारों की जमानत तक इस बार जब्त हो गयी. जिन 19 सीटों पर भाजपा ने भारी अंतर से जीत दर्ज की है, उनमें कांग्रेस और आप दोनों के उम्मीदवार पस्त हो गये और जमानत जब्त करवा बैठे. भाजपा के सामने चुनावी रण में उतरी पार्टियों के करीब 74 फीसदी उम्मीदवार के जमानत जब्त हो गये. इस बार 101 सीटों पर चुनाव लड़ने बीएसपी उतरी थी. इनमें से 100 सीटों पर पार्टी की जमानत जब्त हो गयी. समाजवादी पार्टी यानी सपा के 17 में से 16 उम्मीदवारों की जमानत जब्त इस चुनाव में हो गयी है. इधर, AIMIM के 13 में से 12 उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा पाये.

Also Read: Gujarat Election Results: बीजेपी ने बनाए कई रिकॉर्ड, 11 सीटों पर 1 लाख वोटों के मार्जिन से दर्ज की जीत
जानें किसे मिला कितना वोट

गुजरात विधानसभा चुनाव पर गौर करें तो इस बार भाजपा का वोट शेयर 52.5 फीसदी दर्ज किया गया. वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 12.92 फीसदी वोट मिले. पार्टी ने पांच सीटों पर जीत दर्ज की है. कांग्रेस को 27.28 वोट मिले जो केवल 17 सीटों पर ही जीत सकी.

किस पार्टी के कितने उम्मीदवारों की हुई जमानत जब्त

कांग्रेस ने गुजरात में 179 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से 42 की जमानत जब्त हो गयी. वहीं आम आदमी पार्टी ने गुजरात में 181 सीट पर उम्मीदवार उतारे थे जिनमें से 128 की जमानत जब्त हुई. बीएसपी के 101 में से 100 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई. इसी तरह समाजवादी पार्टी की 17 में से 16 की जबकि एआईएमआईएम के 13 में से 12 उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola