ePaper

गुलाबी कुर्सी, पटेल-इंदिरा का कटआउट पोस्टर, कुछ देर में सीएम योगी के गढ़ में प्रियंका गांधी की रैली

Updated at : 31 Oct 2021 11:09 AM (IST)
विज्ञापन
गुलाबी कुर्सी, पटेल-इंदिरा का कटआउट पोस्टर, कुछ देर में सीएम योगी के गढ़ में प्रियंका गांधी की रैली

Priyanka Gandhi Visit Gorakhpur: यूपी में चुनाव की घोषणा से पहले प्रियंका गांधी आज गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करेंगी. कांग्रेस ने इस रैली को लेकर पूरी तैयारी कर ली है. रैली में छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे.

विज्ञापन
undefined

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बाद आज प्रियंका गांधी सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में एक रैली को संबोधित करेंगी. प्रियंका गांधी इस दौरान यूपी में कांग्रेस पार्टी की सात प्रतिज्ञाओं के बारे में भी लोगों को जानकारी देंगी.

undefined

प्रियंका गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस ने तैयारी पूरी कर ली है. रैली को लेकर मैदान को पूरी तरह से सजाया गया है. वहीं रैली स्थल पर इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभ भाई पटेल के पोस्टर लगाए गए हैं.

undefined

वहीं रैली में महिलाओं को बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. रैली में सबसे आगे महिलाओं के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुलाबी कलर की कुर्सी लगाई है. बताया जा रहा है कि इन कुर्सियों पर रैली में आने वाली महिलाओं को बैठाया जाएगा.

undefined

इतना ही नहीं कांग्रेस की इस रैली में ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का पोस्टर लगाया गया है. वहीं पोस्टर में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अजय कुमार लल्लू और अराधना मिश्रा मोना की तस्वीर है.

undefined

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल के अलावा दूसरे छोड़ पर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का एक साथ कट आउट पोस्टर लगाया गया है. वहीं रैली को लेकर पुलिस ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद कर दिया है.

undefined

बताते चलें कि यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने सात प्रतिज्ञा की है, जिसमें महिलाओं को 40 फीसदी सीटों पर टिकट देने का ऐलान किया है. वहीं मेनिफेस्टो में लड़कियों को स्मार्ट फोन देने की बात कही गई है.

undefined

प्रियंका गांधी की रैली को लेकर कांग्रेस की ओर से जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola