Gorakhpur News: दोस्त के घर दावत खाने गया था युवक, अगले दिन पंखे से लटका मिला शव

कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर बहादुरपुरम कॉलोनी में एक युवक का शव बरामद हुआ है. युवक घर से दोस्त के यहां दावत खाने की बात कहकर निकला था. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Gorakhpur News: दोस्त के घर दावत खाने के लिए निकले युवक का शव पंखे से लटका मिला है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना कैंट थाना क्षेत्र अंतर्गत भैरोपुर बहादुरपुरम कॉलोनी की है
मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गेश (20) गीता प्रेस के पास मियां बाजार का निवासी है. वह केएस मिश्रा के मकान में दोस्तों के संग दावत खाने के लिए गुरुवार की रात अपने घर से निकला था. परिवार वालों को उसने बताया कि वह दोस्त के घर दावत खाने जा रहा है. लेकिन शुक्रवार को दुर्गेश का सब पंखे के तार के सहारे लटका मिला है.
चश्मदीदों के अनुसार, मृतक के पैर जमीन पर छू रहे थे. जिसके बाद परिजनों ने उसके हत्या की आशंका जताई है. मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया..
Also Read: Gorakhpur News: योगी के शहर में ‘पुलिस’ का खौफ, महाराजगंज के व्यापारी से 1.50 लाख की ठगी
एसएसपी विपिन टाडा ने बताया कि, पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पुलिस तीन-चार लोगों को शक के आधार पर तलाश रही है. जिनमें कि दुर्गेश के साथ बीती रात दावत करने वाला भी शामिल है. हालांकि मामला संदिग्ध है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल पाएगा कि आखिर मौत की वजह क्या थी. फिलहाल, मामले की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










