ePaper

झारखंड: राजगढ़िया मंदिर में करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति व कैश की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 02 Oct 2023 8:13 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड: राजगढ़िया मंदिर में करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति व कैश की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

गिरिडीह जिले के राजगढ़िया मंदिर में चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति चोरी की गयी है. इस दौरान चोरों ने कैश की भी चोरी की है.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल: झारखंड के गिरिडीह जिले के राजगढ़िया मंदिर में चोरी हुई है. बताया जा रहा है कि करीब 20 लाख रुपये की सोने की मूर्ति चोरी की गयी है. इस दौरान चोरों ने कैश की भी चोरी की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है. ये मामला नगर थाना इलाके के बड़ा चौक के राजगढ़िया मंदिर का है. घटना के बाद पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. मूर्ति सोने की थी या फिर अन्य धातु की, इसकी भी जांच की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. यह मंदिर रजगढ़िया परिवार के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां कई अष्टधातुओं व कीमती मूर्ति विराजमान थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया है. मंदिर के पुजारी की मानें तो वह हर दिन की भांति सोमवार की दोपहर मंदिर को बंद कर घर चले गये थे. शाम में करीब साढ़े चार बजे आरती करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था.

बढ़ता जा रहा चोरों का आतंक

गिरिडीह शहरी क्षेत्र में इन दिनों चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. बीते दस दिनों के अंदर में चोरों ने दो बड़ी घटनाओं को अंजाम देकर नगर थाना पुलिस को चुनौती दिया है. इसी बीच एक बार फिर से चोरों ने शहरी क्षेत्र में एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया है. चोरों ने सोमवार की शाम को शहर के तिरंगा चौक रोड के बड़ा चौक स्थित राजगढ़िया मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है. यहां चोरों द्वारा करीब 20 लाख की सोने व अष्टधातुओं की मूर्ति की चोरी करने की बात बताई जा रही है.

Also Read: झारखंड: रांची के हुंडरू फॉल में बहा बिहार का युवक, देर शाम तक सुराग नहीं, पांच दोस्तों ने थाने में किया सरेंडर

मंदिर का ताला टूटा हुआ था

मंदिर से चोरों ने बजरंग बली के पैर से दो सोने का सिकड़ा, लड्डू गोपाल की चार अष्ट धातुओं की मूर्ति, नगदी समेत कई कीमती सामान पर हाथ साफ किया है. यह मंदिर रजगढ़िया परिवार के द्वारा संचालित किया जा रहा है, जहां कई अष्टधातुओं व कीमती मूर्ति विराजमान थी, जिसे चोरों ने चुरा लिया है. मंदिर के पुजारी की मानें तो वह हर दिन की भांति सोमवार की दोपहर मंदिर को बंद कर घर चले गये थे. शाम में करीब साढ़े चार बजे आरती करने के लिए मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ था.

Also Read: झारखंड: भारी बारिश से खपरैल मकान गिरा, घर में सो रही महिला की मौत, आठ साल की नतनी हुई जख्मी

जांच में जुटी पुलिस

जब उन्होंने मंदिर के अंदर प्रवेश किया तो देखा कि मंदिर के अंदर स्थापित बजरंग बलि की प्रतिमा के पांव से सोने की दो सिकड़ी समेत पुरानी अष्ट धातुओं से बनी चार लड्डू गोपाल की प्रतिमा व अन्य सामान गायब थी, जबकि दान पेटी से भी नकद रुपये गायब थे, तुरंत ही उन्होंने इसकी जानकारी रजगढ़िया परिवार के सदस्यों को दी. इसके बाद रजगढ़िया परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद नगर थाना प्रभारी भिखारी राम, मुफस्सिल थाना प्रभारी कमलेश पासवान सदल बल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी.

Also Read: PHOTOS: झारखंड में भारी बारिश से तबाही, लाखों की फसल बर्बाद, कई के घर गिरे, कराया जा रहा नुकसान का सर्वे

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बताया जाता है कि चोरों ने करीब 20 लाख से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ किया है. घटना के बाद पुलिस आस-पास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल खंगालने में जुटी हुई है. फिलहाल इस मामले में पुलिस अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है. मूर्ति सोने की थी या फिर अन्य धातु की, इसकी भी जांच की जा रही है. जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लोगों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

Also Read: महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को सीपीआई के नेताओं ने उनकी जयंती पर ऐसे किया याद

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola