ePaper

गिरिडीह में दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजने के विरोध में किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

Updated at : 22 Aug 2023 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
गिरिडीह में दुष्कर्म के आरोपी को जेल भेजने के विरोध में किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझने का काम किया.

विज्ञापन

गिरिडीह, मृणाल सिन्हा : गिरिडीह जिले के पचंबा थाना में दर्ज एक मामले में पोस्को एक्ट के तहत आरोपी को जेल भेजने के विरोध में किसान मंच के कार्यकर्ताओं ने शहरी क्षेत्र के टावर चौक पर सड़क जामकर विरोध – प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने पचंबा थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की. सड़क जाम के कारण टावर चौक के समीप वाहनों की लंबी कतार लग गई. इधर सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद एसडीएम विशालदीप खलको, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, डीएसपी संजय राणा समेत भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे और जाम कर रहे लोगों को समझने का काम किया.

हालांकि इस दौरान कई बार पुलिस – प्रशासन और जाम कर रहे लोगों के बीच नोक – झोंक भी हो गई. लेकिन जैसे ही एसडीएम विशालदीप खलको ने माइक से अनाउंसमेंट करते हुए लोगों को जाम हटाने का अनुरोध किया और कहा कि डुमरी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पूरे जिले भर में आचार संहिता के साथ-साथ धारा 144 लागू है. ऐसे में जो भी लोग बिना सूचना के धरना – प्रदर्शन कर रहे हैं उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद जाम को समझा बुझाकर खत्म कर दिया गया.

undefined

बता दें कि बीते कुछ माह पूर्व पचंबा थाना में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था और इसी मामले में पचंबा थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इसी के विरोध में किसान मंच के लोग पचंबा थाना पुलिस पर झूठा मुकदमा बनाकर युवक को जेल भेजने की बात कह रहे हैं और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola