Jharkhand News: झारखंड से गिरफ्तार इन दो साइबर अपराधियों के पास मिला 4 लाख लोगों का निजी डाटा
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Oct 2022 12:27 PM
झारखंड के गिरिडीह से साइबर पुलिस ने दो अपराधियों ने किया है. इनके पास से पुलिस ने 14,600 रुपये, सात एंड्रॉयड फोन, छह एटीएम कार्ड व कार को जब्त किया है. जहां जब्त फोन की जांच करने पर चार लाख लोगों के निजी डाटा मिले.
डुमरी से सियाज कार से गिरिडीह बस स्टैंड पहुंच कर कार से ही साइबर अपराध कर रहे दो अपराधियों को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों में डुमरी के जीतकुंडी गांव निवासी दुलारचंद मंडल और संजीत शामिल है. इनके पास से पुलिस ने 14,600 रुपये, सात एंड्रॉयड फोन, छह एटीएम कार्ड व कार को जब्त किया है. दो साइबर अपराधी बबलू मंडल और रुपेश मंडल भागने में सफल रहा.
डीएसपी संजय राणा ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ साइबर अपराधी बस स्टैंड से ही लोगों को फोन कर ठग रहे हैं. थाना प्रभारी आदिकांत ने छापामारी कर दो को गिरफ्तार कर लिया. जब्त फोन की जांच करने के बाद 32 लाख के ट्रांजेक्शन का साक्ष्य मिला है. चार लाख लोगों के मोबाइल नंबर डॉक्यूमेंट फाइल में सेव पाया गया.
आपको बता दें कि साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है. अब झारखंड सहित छह राज्यों की पुलिस एक साथ साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी. इसके अलावा वह एक-दूसरे को अनुसंधान में भी सहयोग करेगी. इन छह राज्यों में झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, बंगाल, छत्तीसगढ़ और ओड़िशा की पुलिस टीम शामिल है. छह राज्यों की इस पुलिस टीम का नाम जामताड़ा ग्रुप रखा गया है.
ग्रुप का नाम जामताड़ा इसलिए रखा गया है, क्योंकि जामताड़ा साइबर अपराधियों द्वारा ठगी के मामले में देश भर में चर्चित जिला है. इस ग्रुप का गठन केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के निर्देश पर किया गया है. इसका आयोजन सीआइडी एडीजी प्रशांत कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










