अधूरे आवास का अविलंब पूरा करायें पंचायत सचिव : बीडीओ

Updated:
विज्ञापन

विभिन्न पंचायतों में संचालित योजनाओं की बीडीओ ने की समीक्षा, मनरेगा कार्य में तेजी लाने का दिया निर्देश

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पोड़ैयाहाट बीडीओ फुलेश्वर मुर्मू ने प्रखंड सभागार में सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक एवं आवास प्लस सर्वेयर के साथ विभिन्न विकास योजनाओं कि समीक्षा बैठक की. इसमें आवास प्लस के तहत हो रहे सर्वेक्षण कार्य कि पंचायतवार समीक्षा की गयी. प्रखंड अंतर्गत आवास प्लस में सर्वेक्षण के लिए कुल-20729 लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें से अब तक कुल-17493 परिवारों का सर्वेक्षण किया गया है, जो 84.39% है. सर्वे कार्य में निम्न प्रदर्शन वाले पंचायत-लाठीबाड़ी, अमुआर संथाली, बाघमारा, कस्तूरी, लीलादाह, सलैया आदि पंचायतों के सर्वेयर को कड़ी फटकार लगाते हुए अविलंब शत प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. आंबेडकर आवास योजना के तहत प्रखंड को प्राप्त कुल लक्ष्य-317 के विरुद्ध कुल-291 आवास पूर्ण किया गया है, शेष लंबित 26 आवास को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत वित्तीय वर्ष 2016 से 2022 के बीच लिये गये आवास में से अब भी कुल-199 आवास लंबित पाये गये. उपस्थित पंचायत सचिव व पंचायत सहायक को लंबित सभी प्रधानमंत्री आवास को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया. बताया गया कि पंचायत – असढ़ी माधुरी, बाघमारा, बांझी, बिरनिया, लत्ता दिकवानी लीलादाह आदि पंचायतों में अधिक संख्या में प्रधानमंत्री आवास लंबित हैं. निर्देश दिया गया कि लाभुकों को प्रेरित कर शीघ्र आवास पूर्ण करायें. अबुआ आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 में प्रखंड को प्राप्त कुल लक्ष्य – 3334 में से अबतक 2491 आवास स्वीकृत हैं. शेष 843 इकाई आवास का अभिलेख समर्पित करने अथवा लाभुक अयोग्य हैं, तो रिमांड के लिए प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. मोके पर राजीव कुमार चौधरी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड कर्मी राहुल कुमार , सभी पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola