झारखंड के गढ़वा जिले से पंचायत सचिव घूस लेते गिरफ्तार, आवास योजना के लाभुक से मांगी थी रिश्वत
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 04 Dec 2020 1:51 PM
भंडरिया (संतोष वर्मा) : पलामू एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड की जनेवा पंचायत के पंचायत सचिव सुनील साहू उर्फ सुनील कुमार को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम पंचायत सचिव को अपने साथ पलामू ले गयी.
भंडरिया (संतोष वर्मा) : पलामू एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) की टीम ने आज शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड की जनेवा पंचायत के पंचायत सचिव सुनील साहू उर्फ सुनील कुमार को चार हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद टीम पंचायत सचिव को अपने साथ पलामू ले गयी.
जानकारी के अनुसार गढ़वा जिले के भंडरिया प्रखंड के सरईडीह गांव निवासी रोहित सिंह की दादी मानमती देवी को आवास योजना की स्वीकृति मिली थी. इसके एवज के विभाग द्वारा 24 हजार रुपये अग्रिम भुगतान किया गया था, लेकिन शेष राशि के भुगतान के लिये उक्त पंचायत सेवक ने पांच हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन गरीबी के कारण उक्त व्यक्ति घूस नहीं देना चाहता था. इस कारण रिश्वत मांगे जाने की शिकायत इन्होंने एंटी करप्शन ब्यूरो से की. इसके बाद इस मामले की जांच की गयी. इसमें ये आरोप सत्य पाया गया. इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई की.
आवास योजना के लाभुक से पंचायत सचिव सुनील साहू शेष रकम भुगतान के एवज में रिश्वत मांग रहा था. आखिरकार चार हजार रुपये में शेष भुगतान करने को लेकर बात बनी थी. इस बीच पीड़ित ने इस मामले की लिखित शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो पलामू से की. इसके आलोक में एसीबी ने मामले की सत्यता की पुष्टि करते हुये सरईडीह गांव से पंचायत सचिव को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में एसीबी ने कांड संख्या 16/20 दर्ज किया है.
Also Read: IRCTC/Indian Railways : फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का ठहराव एवं टाइम टेबल बदला, ये है लेटेस्ट अपडेट
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










