ePaper

FIFA World Cup 2022: मोरक्को को हराकर फ्रांस वर्ल्ड कप के फाइनल में, रविवार को अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

Updated at : 15 Dec 2022 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
FIFA World Cup 2022: मोरक्को को हराकर फ्रांस वर्ल्ड कप के फाइनल में, रविवार को अर्जेंटीना से होगा मुकाबला

FIFA World Cup 2022: फ्रांस और काइलियान एमबाप्पे एक बार फिर वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंच गए जहां उनका सामना लियोनेल मेस्सी की अर्जेंटीना से होगा. चैम्पियन फ्रांस ने पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अफ्रीकी टीम मोरक्को को 2-0 से हराया.

विज्ञापन
undefined

FIFA World Cup 2022: गत चैंपियन फ्रांस ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में पहुंच गई है. बुधवार की देर रात खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मोरक्को को 2-0 से हराकर फ्रांस लगातार दूसरी बार फाइनल में अपनी जगह पक्की की है. अब रविवार (18 दिसंबर)को कतर के लुसैल स्टेडियम में उसका मुकाबला अर्जेंटीना से होगा.

undefined

फ्रांस वर्ल्ड कप इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुंचा है. वह 1998 और 2018 में चैंपियन बना था. वहीं, 2006 में उसे इटली के खिलाफ हार मिली थी. इस मैच में फ्रांस के लिए दो गोल थियो हर्नांडेज और रैंडल कोलो मुआनी ने किए. किलियन एम्बाप्पे, एंटोनी ग्रीजमैन, ओलिवर जिरूड और ओस्मान डेम्बेले जैसे स्टार खिलाड़ी इस मुकाबले में गोल नहीं कर सके.

Also Read: FIFA World Cup 2022 के बाद लियोनेल मेसी लेंगे संन्यास‍? अर्जेंटीना के कोच ने दिया यह जवाब
undefined

फ्रांस ने मैच के 5वें मिनट में ही बढ़त हासिल कर ली थी. थियो हर्नांडेज ने टीम के लिए पहला गोल किया. हर्नांडेज ने मोरक्को के गोलकीपर बुनौ को नजदीक से छकाते हुए गोल दाग दिया. 79वें मिनट में टीम की बढ़त दोगुनी हो गई. उसके लिए रैंडल कोलो मुआनी ने टीम के लिए दूसरा गोल किया. वह सब्सीट्यूट के तौर पर उतरे थे. उन्होंने उतरने के 44 सेकंड बाद ही गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया.

undefined

फ्रांस ने मोरक्को को हराकर अफ्रीकी और अरब देशों का सपना तोड़ दिया. मोरक्को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली अफ्रीकी टीम थी. वह अब तीसरे स्थान के लिए शनिवार (17 दिसंबर) को होने वाले मुकाबले में क्रोएशिया के खिलाफ खेलेगी. उसके पास जीत के साथ टूर्नामेंट को समाप्त करने का मौका होगा.

undefined

वहीं रविवार (18 दिसंबर) को फ्रांस का सामना अर्जेंटीना से होगा और उसकी नजरें 1962 में ब्राजील के बाद खिताब बचाने वाली पहली टीम बनने पर लगी होंगी. एमबाप्पे के पास 35 वर्ष के मेस्सी की टीम के खिलाफ चमत्कारिक प्रदर्शन करके फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराने का मौका होगा. बता दें कि फुटबॉल विश्व कप में 2002 के बाद पहली बार कोई टीम लगातार दो फाइनल खेलेगी.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola