Flood Havoc: मानसून का रौद्र रूप, देशभर में 19 नदिया खतरे के निशान से ऊपर, इन इलाकों में मंडरा रहा खतरा

Published by : Pritish Sahay Updated At : 07 Jul 2025 8:16 PM

विज्ञापन

Flood Havoc

Flood Havoc: देश भर में मानसून की जोरदार बारिश हो रही है. केंद्रीय जल आयोग की एक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कुल 19 स्थानों पर नदियों का पानी चेतावनी स्तर को पार कर गया है. यहां नदियां उफान पर हैं. इसके अलावा असम में भी कई नदियां उफान पर हैं जिसके कारण तीन जगहों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. बिहार की कई नदियों का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है. बूढ़ी गंडक और कोसी नदियों उफान पर हैं. अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है.

विज्ञापन

Flood Havoc: देश के कई हिस्सों में मानसून का रौद्र रूप नजर आ रहा है. कई इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हो रही है. केंद्रीय जल आयोग (CWC) ने एक रिपोर्ट में कहा कि देशभर की 19 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.  CWC ने बताया कि असम में भी नदियां उफान पर हैं, जिससे तीन जगहों पर गंभीर  बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. असम में जिन तीन जगहों पर बाढ़ की गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है उनमें गोलाघाट, नुमालीगढ़ और शिवसागर शामिल हैं. कुल मिलाकर असम में सात नदियों का जल स्तर कई स्थानों पर चेतावनी के निशान को पार कर गया है.

देश के कई हिस्सों में उफान पर नदियां

CWC की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में चार जगह, बिहार और ओडिशा में दो-दो जगह और मध्य प्रदेश में एक जगह नदी का जल स्तर सामान्य से ऊपर बाढ़ की स्थिति में पहुंच गया है. सीडब्ल्यूसी की ताजा बुलेटिन के मुताबिक कुल 19 जगह नदियों का जलस्तर चेतावनी के निशान से ऊपर है. उत्तर प्रदेश में घाघरा नदी एल्गिन पुल और अयोध्या में चेतावनी के निशान को पार कर गई है, जबकि फर्रुखाबाद और बदायूं में गंगा नदी का जल चेतावनी स्तर को पार कर गया है.

बिहार में कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

बिहार की कई नदियों का भी जलस्तर काफी बढ़ गया है. बूढ़ी गंडक और कोसी नदियों उफान पर हैं. अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है, जिससे बाढ़ की स्थिति और खराब हो सकती है. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने असम, मेघालय और मणिपुर के कुछ हिस्सों के लिए ‘रेड’ और ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है. ऐसे में नदियों के किनारे वाले इलाकों पर खतरा मंडराने लगा है.

नगालैंड में बारिश के कहर से तीन लोगों की मौत

नागालैंड में बीते कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण राज्यभर में बाढ़ जैसे हालात हैं. घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा विमान सेवाएं स्थगित कर दी गई और राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है. अधिकारियों ने बताया कि दीमापुर जिले के कई आवासीय इलाकों में बाढ़ का पानी घुस गया. इसी दौरान बिजली के करंट की चपेट में आकर एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. (भाषा)

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola