प्यार छुपाए नहीं छुपता, Yuzvendra Chahal और महवश की क्लोज सेल्फी से मची हलचल, फैंस बोले- रिश्ता कन्फर्म ही…

Updated:
विज्ञापन
Yuzvendra Chahal Luxury House

Yuzvendra Chahal Luxury House

Yuzvendra Chahal rj Mahvash Photo: आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. दोनों ने एक दूसरे संग एक प्यारी सी सेल्फी वाली फोटो शेयर की है. जिसको देखकर नेटिजन्स का कहना है कि उन्होंने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. दोनों के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले कुछ समय से चल रही हैं, लेकिन अभी तक स्टार्स ने इसपर कुछ भी ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है.

विज्ञापन

Yuzvendra Chahal rj Mahvash Photo: पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का हाल ही में एक्ट्रेस धनश्री वर्मा संग तलाक हुआ है. दोनों के अलग होते ही क्रिकेटर का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ता रहता है, जो एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. स्टार्स को अक्सर साथ में भी स्पॉट किया जाता है. हालांकि अब ऐसा लगता है कि युजवेंद्र और महवश ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने का फैसला किया है. जी हां दोनों ने एक दूसरे संग एक प्यारी सी सेल्फी पोस्ट की. जिसमें उन्हें कोजी अंदाज में देखा जा सकता है.

युजवेंद्र और महवश ने शेयर की एक दूसरे संग प्यारी सी सेल्फी

युजवेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की. जिसमें दोनों को पोज देते हुए देखा जा सकता है. जहां आरजे व्हाइट कलर के शर्ट में थी. वहीं क्रिकेटर पंजाब किंग्स की ड्रेस में नजर आ रहे थे. वे सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे थे. हालांकि तभी किसी ने फोटो ले लिया. इसके अलावा महवश ने इंस्टाग्राम पर फोटोज की एक सीरीज पोस्ट की, जब वह आईपीएल मैंच देखने गई थी.

महवश ने युजवेंद्र संग फोटो को दिया खास कैप्शन

इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “अपने लोगों का हर मुश्किल समय में साथ देने और उनके पीछे चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए! हम सब आपके लिए यहां हैं @yuzi_chahal23.” चहल ने कुछ ही देर बाद जवाब देते हुए लिखा, “आप लोग मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं! मुझे हमेशा ऊंचा खड़ा रखने के लिए धन्यवाद.”…

फैंस ने दिया ये रिएक्शन

महवश की तसवीर पर फैंस रिएक्ट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”क्या महवश और युजवेंद्र ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है क्या.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”मजा आ गया भाई… चीता से भी तेज, इतनी जल्दी रिश्ते को कबूल कर लिया.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप खुश हो… यह देखकर मैं भी काफी खुश हूं… भाभी जी लकी हैं भाई के लिए.”

युजवेंद्र और महवश की डेटिंग रूमर्स

युजवेंद्र और महवश की डेटिंग रूमर्स महीनों पहले शुरू हुई थी, जब दोनों को दुबई में भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में देखा गया था. महवश ने इवेंट से कई तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए थे, जिनमें से कई में चहल को दिखाया गया था. कैप्शन में उन्होंने लिखा, “कहा था ना जीता के आऊंगी. मैं टीम इंडिया के लिए गुड लक हूं.” चहल के अपनी पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा से कथित अलगाव की खबरों के बीच अफवाहों ने जोर पकड़ा.

यह भी पढ़ें- Jaat Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर जाट का क्या गदर 2 जैसा चलेगा जादू, पहले दिन करेगी इतनी कमाई

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola